फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   verdict on ram rahim in sadhvi sexual harassment case, marriages cancelled

25 को राम रहीम की पेशी का बड़ा साइड इफेक्ट देखिए, शादियां तक नहीं होंगी

Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
verdict on ram rahim in sadhvi sexual harassment case, marriages cancelled
गुरमीत राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
25 अगस्त को राम रहीम की कोर्ट में पेशी और पंचकूला में हजारों डेरा समर्थकों का जुटना, इसका सबसे बड़ा साइड इफेक्ट देखने को मिला है। यकीं नहीं होता कि ऐसा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में हालात बिगड़ने के डर से फतेहाबाद जिले में 25 और 26 अगस्त को होने वाली कई शादियों की तारीख बदल दी गई है। कई लोगों के यहां तो शादियों के कार्ड तक बंट चुके थे। फतेहाबाद के एक शख्स ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उनके बेटे की शादी 25 अगस्त को तय थी। कार्ड बंट चुके थे। अचानक गुरमीत राम रहीम के केस की बात पता लगी तो हमने शादी 27 अगस्त तक बढ़ा दी, ताकि कोई दिक्कत न हो। 
विज्ञापन

 

16 हजार पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं

verdict on ram rahim in sadhvi sexual harassment case, marriages cancelled
हरियाणा में धारा 144, 3 राज्यों की सीमाएं सील
बता दें कि साध्वी के यौन शोषण मामले में डेरामुखी सिरसा बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम पर 48 घंटे बाद 25 अगस्त को फैसला आएगा। लेकिन पुलिस हर हालात से निपटने को तैयार है। प्रदेश में 16 हजार पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं। 47 स्थानों को हाइपर सेंसिटिव घोषित किया है।

पंजाब से सटी हरियाणा और हिमाचल सीमा को सील किया गया है। राज्य में 75 पैरा मिलिट्री फोर्स की कंपनियां तैनात की गई हैं। मालवा बेल्ट के 13 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। जबकि मोगा में सात पैरा मिलिट्री फोर्स की कंपनियां तैनात की गई हैं।

इसके अलावा 11000 मुलाजिम व 50 कंपनियां पीएपी की लगाई गई हैं। 13 ड्रोन से नजर रखी जा रही है। मंगलवार को डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कई इलाकों का दौरा किया। अस्पतालों को भी अलर्ट किया है। डीजीपी ने कहा माहौल बिगड़ने नहीं देंगे, गोलियां तक चला सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगड़ और यूपी पुलिस को निर्देश 

verdict on ram rahim in sadhvi sexual harassment case, marriages cancelled
साध्वी यौन शोषण केस में डेरामुखी राम रहीम पर फैसला
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगड़ और यूपी पुलिस को अहम निर्देश जारी किए हैं। राज्यों सरकारों को सोशल साइट्स पर नजर रखने के लिए कहा गया है। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति डेरा प्रमुख के खिलाफ पोस्ट करता है या कमेंट करता है उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। हरियाणा सरकार ने सिरसा सहित संवेदनशील घोषित नौ जिलों के बड़े सरकारी भवन अस्थायी जेलों में तबदील कर दिए गए हैं।

सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी है। अब डेरा प्रेमियों के सभी नाम चर्चा घरों में लाठी, डंडा व हथियार प्रतिबंधित हैं। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने बताया कि केंद्र सरकार से 115 अर्ध सैनिक बलों की और कंपनियां मांगी हैं। राज्य में जितने भी होमगार्ड हैं उन्हें ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है। जगह-जगह पर क्रेन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed