फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   verdict on ram rahim in sadhvi rape case, highalert and tight security

25 को राम रहीम की पेशी, नो हॉलीडे नो शादी नो इंटरव्यू नो स्कूल...पर सब कुछ सील

Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
verdict on ram rahim in sadhvi rape case, highalert and tight security
Ram Rahim Rape case verdict
25 अगस्त को पंचकूला कोर्ट में राम रहीम की पेशी के चलते जहां लाखों डेरा समर्थक जुटे हैं, वहीं तीन राज्यों में चप्पे चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख के साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसला आने के मद्देनजर सरकार कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। सभी डीसी, एसडीएम के अलावा एचसीएस की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


पहले से प्राप्त अवकाश भी रद्द माना जाएगा। 25 अगस्त को प्रदेश की सभी एनसीसी यूनिट, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी, सभी जिला पुस्तकालय, सब डिवीजनल पुस्तकालय, सेंट्रल पुस्तकालय अंबाला छावनी, सभी राजकीय, निजी व सरकारी सहायता प्राप्त बीएड कालेज बंद रहेंगे।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक ए. श्रीनिवास ने बताया कि सभी शैक्षणिक संस्थानों को आदेशों का दृढ़ता से पालना करने के निर्देश दिए गए हैं।

शादियों की तारीख बदल दी गई है
सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में हालात बिगड़ने के डर से फतेहाबाद जिले में 25 और 26 अगस्त को होने वाली कई शादियों की तारीख बदल दी गई है। कई लोगों के यहां तो शादियों के कार्ड तक बंट चुके थे। फतेहाबाद के एक शख्स ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उनके बेटे की शादी 25 अगस्त को तय थी। कार्ड बंट चुके थे। अचानक गुरमीत राम रहीम के केस की बात पता लगी तो हमने शादी 27 अगस्त तक बढ़ा दी, ताकि कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के साक्षात्कार 30, 31 अगस्त व पहली सितंबर को

verdict on ram rahim in sadhvi rape case, highalert and tight security
Ram Rahim Rape case verdict
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी, एचसीएमएस (ग्रुप ए) की भर्ती संबंधी साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। 24 अगस्त को होने वाला साक्षात्कार 30 अगस्त को, 25 अगस्त के साक्षात्कार 31 अगस्त को और 26 अगस्त को तय साक्षात्कार अब पहली सितंबर को होंगे।

शिफ्ट अटेंडेंट के साक्षात्कार व लिखित परीक्षा 3-4 सितंबर को
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम एवं हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम में शिफ्ट अटेंडेंट के पद के साक्षात्कार व लिखित परीक्षा अब 3 से 4 सितंबर को लेगा। पहले ये 24 से 26 अगस्त को होनी थी। 28 व 29 अगस्त के साक्षात्कार कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

दस्तावेजों की जांच अब पहली सितंबर को
कर्मचारी चयन आयोग ने वन विभाग में डिप्टी रेंजर, कृषि विभाग में कृषि निरीक्षक व कृषि निरीक्षक (मृदा संरक्षण) के पदों के साक्षात्कार से पूर्व उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच अब पहली सितंबर को करने का निर्णय लिया है।

चिकिस्ता व अर्ध चिकित्सा अमले की छुट्टियां 30 तक रद्द
स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सा तथा अर्ध-चिकित्सा अमले की छुट्टियां 30 अगस्त तक रद्द कर दी हैं। सभी सिविल सर्जनों को महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं ने पत्र जारी कर निर्देश दे दिए हैं। अवकाश पर चल रहे अधिकारी या कर्मचारियों को तुरंत वापस बुलाया जाएगा।

डीसी, एसडीएम व एचसीएस को अवकाश नहीं
हरियाणा सरकार ने डीसी, एसडीएम व अन्य एचसीएस अधिकारियों को आगामी आदेशों तक अवकाश नहीं लेने के निर्देश दिए हैं। पहले से स्वीकृत छुट्टी रद्द मानी जाएगी।

 

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में धारा 144 लगी, सब कुछ सील

verdict on ram rahim in sadhvi rape case, highalert and tight security
राम रहीम - फोटो : SELF
हरियाणा में धारा 144, सुरक्षा बलों की 43 कंपनियां तैनात
हरियाणा में धारा 144 लागू कर दी गई है। 43 सुरक्षा बलों की कंपनियां चप्पे चप्पे पर तैनात हैं। सेना की खुफिया शाखा ने भी हालात पर नजर रखनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी मंत्रियों और भाजपा विधायकों को फील्ड में उतार दिया है। बुधवार को सीएम ने सभी को अपने-अपने हलकों में पहुंचकर जनता से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि वे डेरा अनुयायियों, समर्थकों और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करें। किसी बहकावे में न आने को लेकर समझाएं। डेरा सच्चा सौदा के संपर्क में भी रहें और शांति बनाए रखने के लिए प्रयास जारी रखें। 25 अगस्त तक पंचकूला में स्कूल, कॉलेज बंद। ऑफिस बंद, कोर्ट बंद।

पंजाब में धारा-144, पैरामिलट्री फोर्स की 75 कंपनियां
बुधवार को पूरे पंजाब में धारा-144 लगा दी गई। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मांग पर फिलहाल पैरामिलट्री फोर्स की 75 कंपनियां राज्य में पहुंच चुकी है। डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश इंटेलिजेंस की ओर से कुछ इनपुट मिला है कि कुछ शरारती तत्व फैसले के दिन प्रदेश में गड़बड़ी फैला सकते हैं। हरियाणा से सटे तमाम पंजाब के जिलों में अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दी गई है और हरियाणा से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। स्कूल -कॉलेज 25 अगस्त को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। निजी गन हाउसों को अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात 1000 पुलिसकर्मियों को हटाकर फील्ड में तैनात करने के आदेश जारी किए गए हैं।

चंडीगढ़ में धारा 144, सुरक्षा 5000 जवानों के हाथ में
चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन ने भी हर परिस्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। चंडीगढ़ पुलिस केपांच हजार जवानों के अतिरिक्त चंडीगढ़ ने केंद्र से कुछ पैरामिलट्री फोर्स की टुकड़ियां मांगी है। स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई है। चंडीगढ़ के पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से जुड़े बार्डर मार्गों पर भी एरिया थाना प्रभारियों व एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स व चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को यहां स्पेशल ड़यूटी पर तैनात रखा जाएगा। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम को 25 अगस्त के लिए अस्थायी जेल बनाने के आर्डर किए गए हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर 10 हजार तक हुड़दंगियों को यहां बंदी बनाकर रखा जा सके। 25 अगस्त को सेक्टर-16 क्रि केट स्टेडियम के इर्द-गिर्द करीब 250 से 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed