फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Verdict On Dera Chief Ram Rahim in Sadhvi Sexual Harassment Case

डेरा प्रेमियों के तेवर- जान दे देंगे, पर डेरामुखी को एक आंच तक नहीं आने देंगे

Mon, 21 Aug 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 21 Aug 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
Verdict On Dera Chief Ram Rahim in Sadhvi Sexual Harassment Case
साध्वी यौन शोषण केस में डेरामुखी राम रहीम पर फैसला
साध्वी यौन शोषण केस में डेरामुखी राम रहीम पर फैसले के चलते डेराप्रेमियों के तेवर काफी आक्रामक हैं। ऐसे में पुलिस हरियाणा और पंजाब में हालातों को कैसे संभालेगी। पानीपत में सनौली रोड कुराड़ के पास स्थित डेरा सच्चा सौदा के सत्संग भवन में शनिवार को नाम चर्चा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान समर्थकों ने एलान किया कि वे डेरा प्रमुख के साथ हैं और उन पर आंच भी नहीं आने देंगे। कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आता है तो स्वागत करेंगे और अगर उनके खिलाफ आया तो वह जान देने के लिए भी तैयार हैं। सत्संग भवन में शनिवार को बड़ी संख्या में डेरा समर्थक जमा हुए।
विज्ञापन


इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हम सभी सत्य की राह पर चलते आए हैं और फिर भी अगर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के साथ कुछ गलत निर्णय आएगा तो उसे अनुयायी सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरन नाम चर्चा घर के गेट पर और उसकी बाउंड्री दीवार के आसपास साध संगत सुरक्षा के लिए लाठी लेकर डटे रहे। अनुयायियों ने डेरा प्रमुख पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। साध संगत के जिला जिम्मेदार मनीष इंसा ने कहा कि डेरा प्रमुख पर झूठे आरोप लगाकर फंसाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

हरियाणा में 35 कंपनियां पहुंचीं, जज की सुरक्षा बढ़ाई

Verdict On Dera Chief Ram Rahim in Sadhvi Sexual Harassment Case
साध्वी यौन शोषण केस में डेरामुखी राम रहीम पर फैसला
डेरामुखी मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले से पूर्व तैयारियों में जुटी हरियाणा पुलिस ने हर जिले में हाई अलर्ट कर दिया है। पुलिस को अंदेशा है के अदालत केफैसले के दौरान डेरा समर्थक प्रदेश में कोई बवाल कर सकते हैं। इसलिए हरियाण पुलिस ने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की कंपनियां मांगी हैं। इसी के चलते शनिवार देरशाम तक हरियाणा में 35 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की पहुंच चुकी हैं, जबकि हरियाणा पुलिस की बटालियनें भी तैयार हैं।

अकेले पंचकूला (जहां सीबीआई कोर्ट मौजूद है) में 7 पैरामिलिट्री फोर्स और 4 पुलिस बटालियन की कंपनियां तैनात रहेंगी, जबकि पंचकूला में ही 2 डीसीपी स्तर के और 7 एसीपी स्तर के पुलिस अफसरों की तैनाती की गई है। पुलिस को अंदेशा है कि 25 अगस्त को फैसले के दौरान काफी संख्या में अनुयायी पंचकूला पहुंच सकते हैं। इसके अलावा सिरसा में भी पैरामिलिट्री फोर्स की पांच से अधिक कंपनियां तैनात की जानी हैं।

क्योंकि डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय सिरसा में ही है। शनिवार को डीजीपी बीएस संधू ने खुद सिरसा पहुंचकर वहां हालाताें का जायजा लिया और वहां पीस कमेटी केलोगों से भी बातचीत की। उधर, सीबीआई के जिस न्यायाधीश ने 25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण मामले में अपना फैसला सुनाना है। उनकी सुरक्षा भी हरियाणा पुलिस ने बढ़ा दी है।

फैसला जो भी हो, ये तैयारियां सुरक्षा के मद्देनजर हैं। खुफिया एजेंसियों से माहौल बिगड़ने का इनपुट था, इसलिए ये तैयारियां एहतिहातन जरूरी थी। फैसला सुनाने वाले सीबीआई के  न्यायधीश की सुरक्षा की भी समीक्षा की गई है और उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सिरसा में भी सुरक्षा हालाताें का जायजा लिया गया है। डेरा अनुयायियों से अपील है कि वे अपने डेरे के अनुशासन का पालन करते हुए फैसले के दौरान प्रदेश में लॉ एंड आर्डर बनाकर रखें। 35 कंपनियां पहुंच गई हैं, बाकी कंपनियां भी पहुंच जाएंगी।
-बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा

पंजाब में अर्ध सैनिक बलों की 75 कंपनियां संभालेंगी मोर्चा

Verdict On Dera Chief Ram Rahim in Sadhvi Sexual Harassment Case
साध्वी यौन शोषण केस में डेरामुखी राम रहीम पर फैसला
पंजाब सरकार द्वारा सूबे में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से केंद्र सरकार से मांगी गई अर्धसैनिक बलों की 75 कंपनियां रविवार से पहुंचने लगेंगी। सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ साध्वी दुराचार मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट द्वारा 25 अगस्त को फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर राज्य सरकार एहतियातन अर्धसैनिक बलों को राज्य में तैनात करने की मांग की थी। इसके साथ ही, प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी जिला उपायुक्तों ने सरकारी कार्यालयों को पत्र जारी कर 31 अगस्त तक सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश रद्द करने के निर्देश दिए हैं।

अगर किसी कर्मचारी या अधिकारी को आपातकालीन स्थिति में अवकाश पर जाना पड़ा तो उन्हें जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी। राज्य पुलिस ने प्रदेश में अमन-शांति बनाए रखने के लिए सभी उपाय पूरे करने का दावा किया है। कहा गया है कि संवेदनशील इलाकों पर खासतौर पर नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में सुरक्षा बलों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचाने के लिए तंत्र भी विकसित कर लिया गया है। केंद्र से मंगाए गए अर्धसैनिक बलों के साथ ही राज्य पुलिस की सभी विंग को अलर्ट कर दिया गया है।

केंद्र सरकार ने 21 अगस्त से सुरक्षा बलों को पंजाब में उपलब्ध कराने की बात कही है। वैसे कल से ही सुरक्षा बलों की कंपनियां पंजाब पहुंचने लगेंगी। इन कंपनियों को सबसे पहले उन जिलों में तैनात किया जाएगा, जो अधिक संवेदनशील हैं।
हरदीप सिंह ढिल्लों, डीजीपी, लॉ एंड आर्डर, पंजाब

पंचकूला में बनाया डायल 100 का कंट्रोल रूम

Verdict On Dera Chief Ram Rahim in Sadhvi Sexual Harassment Case
Gurmeet Ram Rahim Singh
पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि महिलाओं का सुरक्षा प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि महिलाओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्होंने 100 नंबर पर डायल करके सहायता मांगी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इसके लिए हरियाणा पुलिस की तरफ से डायल 100 का पंचकूला में कंट्रोल रूम बनाया है।

इसकी खास बात यह है कि सभी पुलिस थानों में दो-दो जीपीएस गाड़ियों भेजी रही हैं। सिरसा में 24 गाड़ियों भेजी जाएंगी। ये गाड़ियां 24 घंटे पंचकूला कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेंगी। जैसे ही कंट्रोल रूम में सूचना आएगी। तुरंत प्रभाव से उस थाने में सूचना दी जाएगी। पुलिस घटनास्थल की ओर कब रवाना हुई और कब वहां पहुंची। गाड़ी में लगे जीपीएस के माध्यम से सारी जानकारी कंट्रोल रूम को मिलती रहेगी। इसी प्रकार एंबुलेंस, फायर बिग्रेड की गाड़ी में भी जीपीएस लगेगा और कंट्रोल रूम से इनकी निगरानी होती रहेगी।

डेरे अनुयायियों की गतिविधियों पर ‘खुफिया’ नजर
साध्वी यौन शोषण मामले में 25 अगस्त को आने वाले सीबीआई कोर्ट के फैसले से पूर्व हरियाणा सरकार अपनी एक्सरसाइज में जुटी है। इसी कड़ी में सरकार ने हर जिले में डेरा अनुयायियों की एक्टिविटी पर ‘खुफिया’ नजर रखने का फैसला लिया है। इसी बाबत हरियाणा सीआईडी विभाग की मुखिया की सीएम हरियाणा मनोहर लाल से आपात बैठक भी हुई, जिसमें उन्होंने सीएम को अपनी रणनीति की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार सरकार ने भी विभाग मुखिया को निर्देश दिए हैं कि वे इस मसले पर पूरी तरह से पैनी नजर रखें और डेरा अनुयायियों की हर गतिविधि से सरकार को अपडेट करवाएं।

नाम चर्चा घरों की जासूसी शुरू हुई

Verdict On Dera Chief Ram Rahim in Sadhvi Sexual Harassment Case
ram rahim singh
सीआईडी विभाग ने प्रदेश के सभी नामचर्चा घरों की ‘जासूसी’ शुरू करवा दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार हर जिले में सीआईडी स्टाफ की विभिन्न टीमों ने सभी नामचर्चा घरों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। सुबह व शाम इन नामचर्चा घरों की एक्टिविटी को वॉच किया जा रहा है। क्योंकि हर ब्लाक व जिले में सत्संग के लिए डेरा अनुयायी इन्हीं नामचर्चा घरों में ही जुटते हैं। इन नाम चर्चा घरों में क्या माहौल है? क्या वहां डेरा अनुयायियों की संख्या बढ़ने लगी है? क्या डेरामुखी 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट में पेश होंगे? क्या उनके साथ उनकेअनुयायी भी पहुंचेंगे? इत्यादि कई सवालों का जवाब ढूंढने केलिए खुफिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय है।

निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल
पंजाब व राजस्थान में भी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी बहुत तादाद में रहते हैं। दोनों राज्यों की पुलिस भी हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। दोनों राज्यों से लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वाले हर वाहन की तलाशी ली जा रही है। सिरसा और पंचकूला में सुरक्षा के आधुनिक प्रबंध करते हुए निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह न फैले इसके लिए सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी।

धारा 144 का होगा सख्ती से पालन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की पेशी के दौरान सिरसा में सड़क किनारे हजारों डेरा प्रेमियों द्वारा लाठियां लेकर खड़े होने के सवाल पर डीजीपी बीएस संधू ने कहा धारा 144 का सख्ती से पालन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी को पहले भी सिरसा में रह चुके हैं। किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। जो भी धारा 144 की अवहेलना करेगा उसके सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं सिरसा पुलिस अधीक्षक रह चुका हूं और आईजी हिसार अमिताभ ढिल्लों भी सिरसा एसपी रह चुके हैं। इसलिए सिरसा की भौगोलिक व आंतरिक हालातों का अच्छी तरह से पता है।

 

हरियाणावासी निश्चिंत रहें, हमारी तैयारी पूरी है

Verdict On Dera Chief Ram Rahim in Sadhvi Sexual Harassment Case
हरियाणा डीजीपी बीएस संधू
25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण मामले में कोर्ट जैसा भी फैसला दे इसको लेकर हरियाणा पुलिस ने अपनी तरफ से तमाम सुरक्षा प्रबंध कर लिए हैं, प्रदेशवासी निश्चिंत रहें। यह बात प्रदेश के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने शनिवार को सिरसा में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट में पेश होने को कहा।

इसलिए हर प्रकार से सुरक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की जा रही है। केंद्र सरकार की तरफ से हर प्रकार की सहायता का भरोसा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्य डेरा है और पंचकूला में डेरा प्रमुख की पेशी। इसलिए ये दो जिले अतिसंवेदशील हैं। इसके अलावा हिसार, फतेहाबाद, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला को संवेदशील श्रेणी में रखा गया है।

प्रदेश के अन्य जिलों से पुलिस ऑफिसरों को सिरसा भेजा जा रहा है। 25 अगस्त को प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए सारे उचित ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून की नजर में कोई आम और खास नहीं होता। कानून सभी के लिए एक समान है। डीजीपी ने कहा कि कोर्ट ने डेरा प्रमुख को बुलाया है तो उन्हें अदालत का सम्मान करते हुए सीबीआई कोर्ट में पेश होना चाहिए।

एक सवाल के जवाब में डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि डेरा की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं तो हमारी भी पूरी तैयारी हैं। वे स्वयं उक्त जिलों में जाकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि जहां तक डेरा प्रमुख की सुरक्षा का सवाल है तो डेरा प्रमुख को जैड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed