{"_id":"605070488ebc3edb5372fe0c","slug":"verbal-dispute-between-government-and-opposition-on-issue-of-syl-in-budget-session-of-haryana-vidhansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा : एसवाईएल पर निर्दलीय विधायक ने कांग्रेस को घेरा, हुड्डा बोले-एसवाईएल के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा : एसवाईएल पर निर्दलीय विधायक ने कांग्रेस को घेरा, हुड्डा बोले-एसवाईएल के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार
Tue, 16 Mar 2021 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा में जाते दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा में मंगलवार को बजट अभिभाषण पर चर्चा के दौरान एसवाईएल का मुद्दा गूंजा। पूंडरी से निर्दलीय विधायक और चेयरमैन रणधीर गोलन ने कांग्रेस को घेरा। इस पर हंगामा हुआ। बीच में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी कूद गए।
विज्ञापन
दुष्यंत ने तंज कसा तो नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने पलटवार किया। गोलन ने चर्चा करते हुए अपने क्षेत्र व दक्षिणी हरियाणा में जल संकट का मुद्दा उठाते हुए एसवाईएल निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष एसवाईएल पर राजनीति कर रहा है। पंजाब में कांग्रेस सरकार है। हरियाणा के कांग्रेसियों को अपने हिस्से का पानी लाना चाहिए।
विज्ञापन
इस पर किरण ने कहा, हम राजनीति नहीं कर रहे। पीएम नरेंद्र मोदी के पास मामला लेकर चलो, ताकि एसवाईएल का पानी लेकर आया जा सके। इसी बीच जजपा विधायक रामकुमार गौतम भी बोलने के लिए समय मांगा। स्पीकर से अनुमति मिलने पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाकर रखना सरकार की जिम्मेदारी है। विपक्ष का काम तो मुद्दे उठाना और शोरशराबा करना है, वे करेंगे।
विज्ञापन
इस पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार है। इनके घोषणा पत्र में है कि हरियाणा को एसवाईएल का पानी नहीं देंगे। इसलिए कांग्रेस पहले अपने घर में सहमति बना ले कि क्या करना है। हम नहर बनाने को तैयार हैं।
दुष्यंत की बात का जवाब भूपेंद्र हुड्डा ने तपाक से दिया। उन्होंने कहा कि एसवाईएल के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। सरकार आगे चले, पीएम से मिलने का प्रयास करे। एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय कांग्रेस के प्रयास से ही आया है। पंजाब में खुदी नहर को भरने का काम कांग्रेस नहीं, भाजपा-अकाली शासनकाल में हुआ।