{"_id":"5c11e7bcbdec22419e1f5247","slug":"vendors-protest-and-candal-march-in-chandigarh-sector-17-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः अवैध वेंडर्स के खिलाफ आंदोलान, व्यापारियों का ब्लैक आउट, प्लाजा में कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः अवैध वेंडर्स के खिलाफ आंदोलान, व्यापारियों का ब्लैक आउट, प्लाजा में कैंडल मार्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध वेंडर्स का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अपने आंदोलन के पहले दिन विरोध स्वरूप सेक्टर 17 के व्यापारियों ने एक घंटे तक अपने शोरूम व लाइट बंद कर ब्लैक आउट किया। इस दौरान व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान नीरज बजाज ने बताया कि नो वेंडिंग जोन होने के बाद भी सेक्टर-17 में बड़ी संख्या में शोरूमों के बाहर अवैध तरीके से वेंडर बैठे हैं। इसके बारे में नगर निगम और प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। परेशान होकर यह रास्ता अपनाना पड़ रहा है। यदि निगम और प्रशासन के अफसर हमारी मांगें नहीं मानेंगे तो हम भी उन्हें चैन से नहीं बैठने देंगे। इसी तरह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। हम किसी की रोजी रोटी के विरोध में नहीं हैं। हम तो अपना कारोबार बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
सेक्टर-17 को लौटाए जाएं उसके पुराने दिन
नो वेंडिंग जोन होने के बाद भी वेंडर जमे हैं। व्यापारियों ने रोष के कारण विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया है। बुधवार को ब्लैक आउट किया है। आगे भी इसी तरह शांतिपूर्वक विरोध चलेगा। हम चाहते हैं कि सेक्टर-17 की जो संरचना थी, उसे बहाल किया जाए। -नीरज बजाज, प्रधान ज्वाइंट एक्शन कमेटी सेक्टर-17
अवैध वेंडर्स के कारण कारोबार प्रभावित
हम लोग अब शांत नहीं बैठेंगे। इस मसले का स्थायी समाधान निकलना ही चाहिए। अवैध वेंडर्स ने सेक्टर-17 की खूबसूरती बिगाड़ दी है। शोरूम के सामने अपना सामान रखे बैठे इन वेंडर्स के कारण हमारा कारोबार भी प्रभावित होता है। - वीरेंद्र गुलेरिया, व्यापारी
विज्ञापन
टाउन वेंडिंग कमेटी से दर्ज कराई आपत्ति
हमने अपनी संस्था की ओर से टाउन वेंडिंग कमेटी के सामने आपत्ति दर्ज कराई है। सेक्टर-17 नो वेंडिंग जोन है, लेकिन प्लाजा में तो वेंडर्स का कब्जा हो गया है। इन्हें यहां से हटाकर प्लाजा का असली स्वरूप बरकरार रखा जाना चाहिए।
-प्रवीन गुलाटी, व्यापारी सेक्टर-17
सैर सपाटे के साथ होती थी खरीदारी
प्लाजा में शाम को सैर करने के साथ खरीदारी होती थी। लोग परिवार के साथ यहां खूब आनंद करते थे। सप्ताहांत का बच्चे इंतजार करते थे। अब वह बात नहीं रही। सड़कों के किनारे पकौड़े और मोमोज तले जा रहे हैं। यह काम बिना फूड लाइसेंस चल रहा है। -सुभाष कटारिया, व्यापारी
तो शोरूम की चाबियां अफसरों को सौंप देंगे
नगर निगम ने हमारी बात नहीं मानी तो हम अपने अपने शोरूम की चाबियां प्रशासन और नगर निगम को सौंप देंगे। चंडीगढ़ प्रशासन करोड़ों रुपये राजस्व व्यापारियों से मिलता है। इसके बदले में हमें सुविधाएं क्यों नहीं दी जा रही हैं। -जेपीएस कालरा, व्यापारी सेक्टर-17
शहर के हित में सोचें अफसर
हम व्यापारियों को हर ओर से समर्थन मिल रहा है। अधिकारी इस बात अच्छी तरह से समझ लें। प्रशासन या नगर निगम के अधिकारी शहर के हित में सोचें। हमारा हक हमें मिलना चाहिए। सेक्टर 17 की पुराना संस्कृति बहाल होनी चाहिए। -हरभजन सिंह, व्यापारी
अवैध वेंडर्स से पर्यटक भी परेशान
सेक्टर-17 के प्लाजा में अवैध वेंडर्स के बैठने के कारण यहां के व्यापारियों और बाहर से आनेवाले पर्यटकों को भी परेशानी हो रही है। इस संबंध में यहां के व्यापारियों ने नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है। -सुशील बंसल, व्यापारी
इस महीने बहाल होगी सेक्टर 17 की पुरानी छवि: टंडन
वेंडर्स से परेशान सेक्टर 17 के व्यापारियों से कहना है कि इसी महीने के अंदर सेक्टर 17 की पुरानी छवि बहाल हो जाएगी। परेशान होने की जरूरत नहीं है। पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और नगर निगम कमिश्नर से बात हो चुकी है। प्रदर्शन करने की कोई जरूरत नहीं है। हम और हमारी पार्टी सेक्टर 17 के ट्रेडर्स के साथ हैं।
- संजय टंडन, अध्यक्ष, भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश।