फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vending zones are devastated, with incomplete water and sewerage facilities.

Chandigarh News: वेंडिंग जोन में खामियां उजागर, पानी-सीवर सुविधा अधूरी

Thu, 30 Apr 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Vending zones are devastated, with incomplete water and sewerage facilities.
चंडीगढ़। शहर के वेंडिंग जोन की व्यवस्था में कई खामियां सामने आई हैं। बुधवार को संयुक्त आयुक्त डॉ. हिमांशु गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कई स्थानों पर शौचालय तो बने हैं लेकिन उनका सीवर कनेक्शन नहीं है, वहीं पानी के टैंक खाली हैं। डॉ. गुप्ता ने आईटी पार्क समेत सेक्टर-7, 8, 9, 10 और 11 के निर्धारित वेंडिंग स्थलों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। उनके साथ इनफोर्समेंट विंग के सुनील दत्त और सोशल डेवलपमेंट ऑफिसर (एसडीओ) डॉ. विवेक त्रिवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आईटी पार्क में 450 वेंडिंग जोन होने के बावजूद करीब 60 वेंडर ही सक्रिय पाए गए। वेंडरों ने पानी और शौचालय सुविधाओं की कमी की शिकायत की। इस पर संयुक्त आयुक्त ने इंजीनियरिंग विंग को सभी वेंडिंग जोन में पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने और स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. गुप्ता ने रेहड़ी-फड़ी वालों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लेआउट, सुरक्षा और लाइटिंग से जुड़ी कमियों की भी जानकारी ली। ग्राहकों से भी साफ-सफाई और सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन

व्यवस्था सुधारने के लिए इनफोर्समेंट विंग को निर्देश दिए गए कि केवल अधिकृत विक्रेता ही निर्धारित स्थानों पर कारोबार करें और गैर-वेंडिंग क्षेत्रों में अतिक्रमण न होने दिया जाए। वहीं, एसडीओ डॉ. विवेक त्रिवेदी ने विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं और स्वच्छता नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed