फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vehicles collide, youth accused of pointing a pistol

Chandigarh News: गाड़ियों की टक्कर, युवक पर पिस्टल तानने का आरोप

Sun, 17 Aug 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Vehicles collide, youth accused of pointing a pistol
चंडीगढ़। दो वाहनों की टक्कर के बाद कार सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि वीरवार रात को गाडि़यों की टक्कर के बाद एक कार सवार युवकों ने टैक्सी चालक पर पिस्टल तान दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी आरोपियों की झड़प हो गई। जांच में पता चला कि पिस्टल असली नहीं बल्कि टॉय गन थी। सेक्टर-39 थाना पुलिस के अनुसार आरोपी युवक प्रणय और मनीष सेक्टर-15 में किराए पर रहते हैं और यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी गाड़ी का चालक सूरज टैक्सी ड्राइवर है। पुलिस जब दोनों युवकों को पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगी तो वे बार-बार छलांग लगाकर बाहर निकल जाते थे। इस दौरान वे लगातार मोबाइल फोन लौटाने की मांग कर रहे थे। आखिरकार पुलिस ने मोबाइल जब्त कर उन्हें गाड़ी में बिठाया। टैक्सी ड्राइवर सूरज ने आरोप लगाया कि युवकों की तेज रफ्तार कार ने उसकी टैक्सी को टक्कर मारी और विरोध करने पर उन्होंने पिस्टल दिखाकर धमकाया। वहीं, छात्र प्रणय ने कहा कि उन्होंने किसी को नहीं डराया। उनके पास जो पिस्टल थी, वह असली नहीं बल्कि शहीद भगत सिंह कार्यक्रम में इस्तेमाल की गई डमी गन थी। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मारपीट और हंगामा करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed