फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vehicle theft accused arrested, Bullet motorcycle and Activa recovered

Chandigarh News: वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बुलेट मोटरसाइकिल और एक्टिवा बरामद

Fri, 11 Jul 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Vehicle theft accused arrested, Bullet motorcycle and Activa recovered
चंडीगढ़। ऑपरेशन सेल ने शहर में वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से एक एक्टिवा और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहाली के गांव सलामतपुर निवासी तरनजीत सिंह को जिला अदालत में पेश किया। यहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस, चोरी समेत चार एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें दो मामले सेक्टर-39 थाने में और एक केस सेक्टर-36 और एक मुल्लांपुर में दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने और कहां-कहां पर चोरी की वारदात की हैं।
विज्ञापन

ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर रणजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने मलोया के सत्संग भवन के पास चेकिंग के लिए नाका लगाया था। यहां पुलिस वाहनों की चेकिंग के दाैरान आरोपी को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed