{"_id":"585a73584f1c1ba107e39487","slug":"vehicle-collision-killed-in-motorcycle-broken-by-constable-own","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, हवलदार ने तोड़ा दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, हवलदार ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
Updated Wed, 21 Dec 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा हलका खेमकरण के कस्बा भिखीविंड में पेट्रोल पंप के पास वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके कारण बाइक सवार पंजाब पुलिस के हवलदार की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अंग्रेज सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी भगवानपुरा पंजाब पुलिस में हवलदार तैनात थे। वह सुबह बाइक खालड़ा से पट्टी जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
वाहन का टायर हवलदार अंग्रेज सिंह के सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन