{"_id":"5b55adfb4f1c1b764d8b45d0","slug":"vegetables-rate-hiked-due-to-rain-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert: सस्ती सब्जियों के लिए अभी करना होगा एक महीना और इंतजार, इस समय ये हैं रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: सस्ती सब्जियों के लिए अभी करना होगा एक महीना और इंतजार, इस समय ये हैं रेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Jul 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
vegetable
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश होने से सब्जियों की पैदावार बढ़ी है। हालांकि रेट पिछले महीने के मुकाबले में कम हुए हैं, लेकिन अभी भी सब्जियों के भाव सामान्य से ज्यादा हैं। सब्जियों के रेट सस्ते होने में अभी एक महीने का समय और लगेगा। इस समय पहाड़ी के साथ कुछ लोकल सब्जियां भी आनी शुरू हो गई हैं।
एक महीने पहले जब सब्जियों के रेट महंगे हो गए थे, तब कहा जा रहा था कि बारिश न होने के कारण सब्जियां कम आ रही हैं। प्रशासन की ओर से सब्जियों के भाव पर नजर रखने का कोई सिस्टम नहीं है। सबसे ज्यादा बिकने वाले टमाटर में 10 रुपये किलो की गिरावट आई है। टमाटर का रेट 30 रुपये किलो हो गया है। मटर के रेट में 20 रुपये की गिरावट आई है।
सेक्टर-26 मंडी के बिट्टू वेजिटेबल विक्रेता के संचालक प्रवीण कुमार का कहना है कि इस समय अधिकतर सब्जियां पहाड़ से आ रही हैं। रेट में गिरावट आई है, लेकिन सस्ती सब्जियों के लिए अभी एक माह और इंतजार करना पड़ेगा। जबकि लोकल सब्जियां भी आनी शुरू हो गई हैं। स्माल वेजिटेबल सेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज का कहना है कि बारिश होने पर पहाड़ी सब्जी की पैदावार बढ़ गई, लेकिन अगले माह पैदावार और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
कहां-कहां से आ रही है सब्जियां
शिमला मिर्च, फ्रांसबिन, खीरा, बंदगोभी, मूली और मटर इस समय पहाड़ से आ रहे हैं, जबकि कद्दू, बैंगन, चकूंदर, लोकी, तोरी लोकल आ रही है।
इस समय यह है रेट
सब्जियां पिछले माह के रेट------रविवार के रेट
अदरक 100 120
मूली 40 30
शिमला मिर्च 80 40
अरबी 60 40
बैगन 30 30
बंदगोभी 16 से 20 20
फ्रांसबिन 80 40
चकूंदर 40 40
भिंडी 40 30
धनिया 100 100
गाजर 20 30
लोकी 60 40 से 50
करेला 30 30
खीरा 40 30
लहसुन 40 40
मिर्च 40 40
कद्दू 30 30
तोरी 60 40
मटर 100 80
नींबू 50 50
पालक 20 20
फूल गोभी 60 60
आलू पहाड़ी 30 26