फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vegetable seller throat cut due to plastic Wire in Mansa of Punjab

दर्दनाक हादसा : घर लौट रहे सब्जी विक्रेता का गला प्लास्टिक की डोर से कटा, मौके पर ही मौत

Sat, 03 Apr 2021 12:47 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Apr 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seller throat cut due to plastic Wire in Mansa of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बुढलाडा शहर में शुक्रवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार एक नौजवान सब्जी विक्रेता के गले में प्लास्टिक डोर पड़ने से उसका गल कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जगतार सिंह इकलौता बेटा था। जानकारी के मुताबिक नौजवान शहर में मोटरसाइकिल पर सब्जी लेकर गांव लौट रहा था। जब वह बुढलाडा शहर के ओवरब्रिज से गुजर रहा था तो उसके गले में प्लास्टिक डोर फंस गई, जिससे उसका गला कट गया। 

विज्ञापन


गांव वरें का रहने वाला 28 वर्षीय जगतार सिंह गांव में ही किराना की दुकान चलाता था। वह बुढलाडा सब्जी लेने आया था और दोपहर के समय गांव लौट रहा था। ओवरब्रिज से गुजरते समय उसके गले में प्लास्टिक डोर लिपट गई, जिससे उसका गला कट गया और लहूलुहान होकर मोटरसाइकिल से गिरते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक जगतार सिंह के साथ मोटरसाइकिल सवार गुरसेवक सिंह ने बताया कि प्लास्टिक डोर के कारण कुछ ही पलों में जगतार सिंह का गला काट गया। थाना बुढलाडा के थाना प्रभारी सुरजन सिंह ने कहा कि यह घटना प्लास्टिक की डोर के गले में फंसने से हुई है। पुलिस ने डोर कब्जे में ले ली है, जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed