फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vegetable prices increased in Jalandhar of Punjab

बढ़े सब्जी के दाम: भिंडी पहुंची 120 रुपये किलो तो नींबू ने लगाया दोहरा शतक, टमाटर हुआ और लाल

Wed, 23 Mar 2022 05:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 05:55 PM IST
सार

अगर पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा होता है तो सब्जियों को लाने-ले जाने का खर्च भी बढ़ जाता है। इस कारण दुकानदारों को सब्जियों के दाम बढ़ाने पड़ते हैं।

विज्ञापन
Vegetable prices increased in Jalandhar of Punjab
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद महंगाई का बोझ जनता पर पड़ना शुरू हो गया है। जहां एक तरफ पिछले दो दिन से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। वहीं इनकी बढ़ती कीमतों का असर रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी पड़ना शुरू हो गया है। हालात यह बन गए हैं कि अब दाल-रोटी मंहगी होने के बाद सब्जियों के भी दाम आसमान छूने लगे हैं।

विज्ञापन

 
हालात यह हैं कि सब्जियां आम आदमी की थाली से गायब होने लगी हैं। जालंधर में सब्जियों के दाम की बात करें तो आमतौर पर 50-60 रुपये किलो बिकने वाली भिंडी 120 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा गर्मी का सीजन आने के साथ नींबू भी 200 रुपये किलो के पार पहुंच गया है। इसके अलावा करेला 100 रुपये, गोभी 30 रुपये, टमाटर 50 रुपये, शिमला मिर्च 60 रुपये, बैंगन 40 रुपये, मशरूम 130 रुपये, घीया 40 रुपये, गाजर 40 रुपये, खीरा और अदरक 50 रुपये, प्याज 40 रुपये, आलू 30 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

 
सब्जी के पेशे से जुड़े जानू अरोड़ा का कहना है कि अभी सब्जियों के भाव में नरमी आने की कोई उम्मीद नहीं है। अगर पेट्रोल-डीजल के रेट और बढ़ते हैं तो सब्जियों के दाम में भी और इजाफा हो सकता है। इसका मुख्य कारण यह है कि सब्जियां काफी हद तक दूसरे राज्यों से पंजाब में आती हैं। अगर पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा होता है तो सब्जियों को लाने-ले जाने का खर्च भी बढ़ जाता है। इस कारण दुकानदारों को सब्जियों के दाम बढ़ाने पड़ते हैं। यही वजह है कि अभी सब्जियों के दाम में नरमी आने की संभावना कम ही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed