फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vegetable market reopen in Sector-26 of Chandigarh

चंडीगढ़: सेक्टर-26 में सब्जी मंडी चालू, निगम कमिश्नर व एसडीएम ने लिया जायजा, देखें- तस्वीरें

Wed, 16 Sep 2020 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Sep 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Vegetable market reopen in Sector-26 of Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला (सभी फोटो: करुण शर्मा)

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी मंगलवार से फिर गुलजार हो गई। अस्थायी रूप से सेक्टर-17 स्थित आईएसबीटी में शिफ्ट सब्जी मंडी वापस अब सेक्टर-26 पहुंच गई है। मंगलवार को सब्जी मंडी में कमिश्नर केके यादव व एसडीएम नाजुक कुमार निरीक्षण करने पहुंचे। कमिश्नर व एसडीएम ने सभी प्रवेश द्वारों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रेन मार्केट वाले दुकानदारों ने मांग की कि उन्हें भी मार्केट कमेटी वाले द्वार से प्रवेश करने की अनुमति मिले। कमिश्नर ने कहा कि फिलहाल कुछ दिन देखने दीजिए। व्यवस्था ठीक रही तो आगे नई व्यवस्था कर दी जाएगी।  

विज्ञापन


विज्ञापन


निगम कमिश्नर ने बताया कि ग्रेन मार्केट के लिए पेट्रोल पंप व पुलिस लाइन वाले द्वार से प्रवेश की अनुमति दी गई है, वहीं सब्जी व फल विक्रेताओं के लिए मार्केट कमेटी वाला द्वार खोला गया है। सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन हो इसलिए एक गेट से केवल एक ही विक्रेता को निकलने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बीच ग्रेन मार्केट के कुछ दुकानदार आए और मार्केट कमेटी वाले द्वार से निकलने की अनुमति देने को कहा। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी कोरोना का कहर तेज है और सामाजिक दूरी न रही तो समस्या बढ़ जाएगी इसलिए फिलहाल स्थिति देखने दीजिए। उसके बाद आगे विचार करेंगे।  



अब मंडी में तैनात रहेगी पुलिस फोर्स 
अरिहंत वेजिटेबल आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव कस्तूरी लाल शर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात दो पक्षों में तलवार चलने के बाद कमिश्नर से मांग की थी कि यहां पुलिस तैनात की जाए। इसके बाद कमिश्नर ने कहा कि अब प्रतिदिन मंडी में शाम के समय पुलिस तैनात रहेगी। आढ़तियों व व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है। मंगलवार शाम को की पुलिस मंडी में तैनात हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed