फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VC should be strictly dealt with if violence is caused by JNU

जेएनयू को लेकर किसी ने हिंसा की तो सख्ती से निपटें वीसी

Mon, 06 Jan 2020 09:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
VC should be strictly dealt with if violence is caused by JNU
चंडीगढ़। जेएनयू प्रकरण को लेकर देशभर के शिक्षण संस्थानों में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर पैनी नजर रखने के आदेश सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व प्राचार्यों को दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के वीसी को इस बारे में चिट्ठी लिखी है। साथ ही यह भी आदेश दिए हैं कि कहीं भी कोई कानून को हाथ में लेता है या फिर हिंसा करने की कोशिश की जाती है तो ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। आदेश के बाद पीयू में अधिकारी व पुलिस इस प्रकरण पर पूरी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात जेएनयू में नकाबपोश युवाओं ने हमला किया। यह हमलावर कौन थे, इसकी जांच चल रही है, लेकिन इसके बाद शिक्षण संस्थानों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। कई जगह हिंसा की बात सामने आई है। हालात न बिगड़ें, इससे पहले केंद्र सरकार से सभी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स व कॉलेजों के प्राचार्यों को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। सूत्रों का कहना है कि पीयू में अधिकारियों की एक टीम बना दी गई है जो इस प्रकरण पर नजर रखे हुए है। वहीं 24 घंटे यहां पुलिस तैनात रहेगी। यही कारण रहा कि सोमवार को छात्रों के प्रोटेस्ट के दौरान सैकड़ों की संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed