फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Varinder Singh replied to Amritpal singh on being called mad

Punjab News: अमृतपाल को वरिंदर का कड़ा जवाब- पागल हूं... ये किस डॉक्टर से पता चला, सबूत है तो पेश करें

Fri, 24 Feb 2023 09:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Feb 2023 09:30 PM IST
सार

वरिंदर सिंह ने अमृतपाल सिंह को कहा कि अगर व सच्चा है तो गुरुघर में आकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हाजिरी में सब बातें करे। वरिंदर ने कहा कि अमृतपाल व उसके साथियों ने दमदमी टकसाल के लिए जो गलत प्रचार किया है, यह उसी का परिणाम है। उसे वाहेगुरु पर भरोसा है। वाहेगुरु जरूर उसे इंसाफ देंगे।

विज्ञापन
Varinder Singh replied to Amritpal singh on being called mad
वरिंदर सिंह और अमृपाल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

अजनाला पुलिस थाना पर हमले के बाद वारिस पंजाब दे संगठन के मुखी अमृतपाल सिंह ने शिकायतकर्ता वरिंदर सिंह को पागल कहा। अमृतपाल ने कहा कि पीजीआई से वरिंदर का इजाल चल रहा है। पुलिस ने एक पागल के बयान पर हमारे खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया है। इस बयान के बाद वरिंदर सिंह ने एक वीडियो जारी कर अमृतपाल को कड़ा जवाब दिया है। वायरल वीडियो में वरिंदर सिंह ने अमृतपाल से पूछा है कि उसे किस डॉक्टर से पागल होने का पता चला है। कोई सबूत है तो उसे पेश करें। 

विज्ञापन


वरिंदर ने कहा कि अगर वह पागल है तो उसकी बातों को क्यों गंभीरता से लिया। वह अगर पागल था तो क्यों उसे श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के दौरान धोखे से अगवा किया और मारपीट की। अमृतपाल सिंह ने उसे मां-बहन की गाली दी थी। अगर मैं पागल हूं तो भी कोई कानून मारपीट करने और किसी के ककारों की बेअदबी करने की इजाजत नहीं देता। अगर अमृतपाल को वाहेगुरु व महाराज पर भरोसा है तो जो कानूनी कार्रवाई चल रही है, उसे चलते देना चाहिए था।
विज्ञापन


वरिंदर सिंह ने अमृतपाल सिंह को कहा कि अगर व सच्चा है तो गुरुघर में आकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हाजिरी में सब बातें करे। वरिंदर ने कहा कि अमृतपाल व उसके साथियों ने दमदमी टकसाल के लिए जो गलत प्रचार किया है, यह उसी का परिणाम है। उसे वाहेगुरु पर भरोसा है। वाहेगुरु जरूर उसे इंसाफ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
17 फरवरी को अमृतपाल सिंह, उसके छह साथियों और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना अजनाला में पुलिस ने वरिंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। वरिंदर सिंह ने आरोप लगाया था कि अमृतपाल और उसके साथियों ने उसका अपहरण किया, मारपीट की और उसके ककारों की बेअदबी की। उसकी धनराशि भी लूटी। इस मामले में पुलिस ने अमृतपाल के साथियों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी थी। 


गुरुवार को अमृतपाल ने पंजाब भर के अपने समर्थकों को थाना अजनाला पहुंचने का आह्वान किया था। जब पुलिस ने अमृतपाल के समर्थकों को थाने की तरफ बढ़ने से रोका तो लाठियों, गंडासों, तलवारों, राइफलों व भालों से लैस होकर आए लोगों ने बैरिकेड तोड़ डाले। वह पुलिस कर्मचारियों के साथ हिंसक झड़प करते हुए थाना परिसर में जा घुसे। इसी दौरान अमृतपाल के गांव जल्लू खेड़ा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप वाली गाड़ी थाने पहुंच गई। हिंसक झड़प में छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed