{"_id":"67404fc76653b16c2900abe3","slug":"vardhman-steel-group-will-set-up-plant-worth-rs-1750-crore-in-punjab-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब में 1750 करोड़ रुपये का प्लांट लगाएगा वर्धमान स्टील ग्रुप, सीएम भगवंत मान ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब में 1750 करोड़ रुपये का प्लांट लगाएगा वर्धमान स्टील ग्रुप, सीएम भगवंत मान ने दी मंजूरी
Fri, 22 Nov 2024 07:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2024 07:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मान ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में वर्धमान स्टील ग्रुप के मैनेजमेंट बोर्ड और पंजाब इन्वेस्ट के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्य सचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्धमान स्टील ग्रुप के मैनेजमेंट बोर्ड के साथ सीएम मान की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम भगवंत मान ने नया कदम उठाया है। वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड ग्रुप पंजाब में 1750 करोड़ रुपये निवेश कर नया प्लांट लगाने जा रहा है। मुख्यमंत्री मान ने इस संदर्भ में शुक्रवार को इन्वेस्ट पंजाब, वर्धमान स्टील ग्रुप के मैनेजमेंट और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
इस बैठक में सीएम ने ग्रुप के प्लान को समझा। इस प्लांट के लगने से प्रदेश के 1500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। 1750 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस रूट के जरिये विशेष अलॉय स्टील के निर्माण के लिए ग्रीनफील्ड यूनिट स्थापित की जाएगी। सीएम ने वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड (वीएसएसएल) को इसके लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। पंजाब सिविल सचिवालय में वीएसएसएल के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सचित जैन के साथ बैठक के दौरान सीएम मान ने बताया कि अब तक प्रदेश में 86 हजार करोड़ रुपये का कंपनी निवेश कर काम शुरू कर चुकी है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
ग्रीन स्टील का होगा उत्पादन, जापान और यूरोप में निर्यात भी
इस विशेष अलॉय स्टील के निर्माण के लिए ग्रीनफील्ड यूनिट की प्रति वर्ष 5 लाख टन क्षमता होगी। यह प्रोजेक्ट जापानी कंपनी एची स्टील कॉरपोरेशन के सहयोग से स्थापित किया जाएगा। कंपनी इस प्लांट में ग्रीन स्टील का उत्पादन करेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट राज्य और देश के लिए बड़ा राजस्व उत्पन्न करेगा क्योंकि उत्पाद का 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा जापानी और यूरोपीय कंपनियों को निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन
भगवंत मान ने कहा कि वीएसएसएल एक प्रतिष्ठित कंपनी है और इस प्रतिष्ठित की ओर से राज्य में किया गया बड़ा निवेश अन्य कंपनियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पंजाब सरकार राज्य में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सरकार के प्रयासों से अब तक राज्य में टाटा स्टील, सनातन टेक्सटाइल और अन्य अग्रणी कंपनियों के निवेश आ चुके हैं।
बुनियादी ढांचे के लिए सरकार कंपनियों को दे रही मदद
कंपनियां अपने कारोबार को फैलाने के लिए राज्य में उपलब्ध बेहतरीन बुनियादी ढांचे, सस्ती बिजली, कुशल मानव संसाधन और उत्कृष्ट औद्योगिक संस्कृति का अधिकतम लाभ उठा रही हैं। सीएम मान ने कहा कि पंजाब देश का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनकर उभर रहा है, जहां निवेशकों को अपने व्यापार के विस्तार का भरपूर लाभ हो रहा है। राज्य सरकार पंजाब में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए नए विचारों व प्रयासों के लिए हमेशा तैयार है।