फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vanshika wants to become a doctor

डॉक्टर बनना चाहती है वंशिका

Wed, 04 Aug 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vanshika wants to become a doctor
चंडीगढ़। केबीडीएवी सेक्टर-7 की 10वीं की छात्रा वंशिका भारद्वाज सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 99.8 फीसदी अंक हासिल कर ट्राइसिटी में दूसरे और स्कूल में पहले स्थान पर रही। वंशिका को अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान में 100-100 अंक और हिंदी में 99 अंक मिले हैं। 500 में से 499 अंक हासिल करने वाली वंशिका ने बताया कि उनकी मां अर्चना भारद्वाज और पिता देवेंद्र भारद्वाज के साथ स्कूल के शिक्षकों ने पढ़ाई में काफी सहयोग किया। वंशिका सेक्टर-28 में रहती हैं। कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान स्कूल के शिक्षक हर समय उपलब्ध रहे। इसी वजह से वह सफलता हासिल कर सकी हैं। बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थी। वह आगे की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनना चाहती हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए वह रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी। वंशिका ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के लिए टाइम टेबल के अनुसार रोजाना पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। अच्छे नोट्स बनाएं और उसे पढ़ें। सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं बल्कि कड़ी मेहनत ही करनी होती है। केबीडीएवी स्कूल की प्रिंसिपल पूजा प्रकाश के साथ-साथ सभी शिक्षकों ने वंशिका की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed