{"_id":"658f0d53839d5b392e04961c","slug":"vande-bharat-train-will-not-stay-at-pathankot-cantt-station-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot News: उम्मीदों पर फिरा पानी, पठानकोट कैंट स्टेशन पर नहीं ठहरेगी वंदे भारत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot News: उम्मीदों पर फिरा पानी, पठानकोट कैंट स्टेशन पर नहीं ठहरेगी वंदे भारत ट्रेन
Fri, 29 Dec 2023 11:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:49 PM IST
सार
शनिवार को ट्रेन सुबह 11:15 बजे कटड़ा से दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन 11:40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी और 11:42 बजे रवाना होगी। जम्मूतवी के बाद ट्रेन का ठहराव लुधियाना, अंबाला में होगा और शाम 7:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रेलवे ने पठानकोट के लोगों को नववर्ष से ठीक पहले जोर का झटका दिया है। पठानकोट कैंट स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहरने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। रेल ने 30 दिसंबर को कटड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का कैंट स्टेशन पर ठहराव न करने का फैसला किया है। वंदे भारत ट्रेन अब कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
उधर, इस संदर्भ में पठानकोट रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 30 दिसंबर को पीएम मोदी वर्चुअल कार्यक्रम के तहत कटड़ा- नई दिल्ली के बीच चलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का शेड्यूल जारी हो गया है। इसके तहत शनिवार को ट्रेन सुबह 11:15 बजे कटड़ा से दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन 11:40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी और 11:42 बजे रवाना होगी। जम्मूतवी के बाद ट्रेन का ठहराव लुधियाना, अंबाला में होगा और शाम 7:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। हालांकि प्रत्येक गुरुवार को इसका संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें फिरोजपुर मंडल की दो वंदे भारत ट्रेनें शामिल हैं। एक ट्रेन अमृतसर से दिल्ली और दूसरी ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के बीच चलेगी। शुभम कुमार, सीनियर डीसीएम, फिरोजपुर रेल डिवीजन।
विज्ञापन विज्ञापन