फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vande Bharat train will not stay at Pathankot Cantt station

Pathankot News: उम्मीदों पर फिरा पानी, पठानकोट कैंट स्टेशन पर नहीं ठहरेगी वंदे भारत ट्रेन

Fri, 29 Dec 2023 11:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Dec 2023 11:49 PM IST
सार

शनिवार को ट्रेन सुबह 11:15 बजे कटड़ा से दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन 11:40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी और 11:42 बजे रवाना होगी। जम्मूतवी के बाद ट्रेन का ठहराव लुधियाना, अंबाला में होगा और शाम 7:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
Vande Bharat train will not stay at Pathankot Cantt station
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे ने पठानकोट के लोगों को नववर्ष से ठीक पहले जोर का झटका दिया है। पठानकोट कैंट स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहरने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। रेल ने 30 दिसंबर को कटड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का कैंट स्टेशन पर ठहराव न करने का फैसला किया है। वंदे भारत ट्रेन अब कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

विज्ञापन


उधर, इस संदर्भ में पठानकोट रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 30 दिसंबर को पीएम मोदी वर्चुअल कार्यक्रम के तहत कटड़ा- नई दिल्ली के बीच चलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का शेड्यूल जारी हो गया है। इसके तहत शनिवार को ट्रेन सुबह 11:15 बजे कटड़ा से दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन 11:40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी और 11:42 बजे रवाना होगी। जम्मूतवी के बाद ट्रेन का ठहराव लुधियाना, अंबाला में होगा और शाम 7:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। हालांकि प्रत्येक गुरुवार को इसका संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन

 

30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें फिरोजपुर मंडल की दो वंदे भारत ट्रेनें शामिल हैं। एक ट्रेन अमृतसर से दिल्ली और दूसरी ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के बीच चलेगी। शुभम कुमार, सीनियर डीसीएम, फिरोजपुर रेल डिवीजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed