फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Vande Bharat stopped at Pathankot Cantt station for the first time

Punjab News: पहली बार पठानकोट कैंट स्टेशन पर रुकी वंदे भारत, अब दिल्ली जाना हुआ आसान, जानें टाइमिंग

Thu, 07 Mar 2024 04:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Mar 2024 04:51 PM IST
सार

पठानकोट के लोगों को बड़ी सौगात मिल गई है। अब पठानकोट कैंट स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव होगा। गुरुवार को पहली बार कैंट स्टेशन पर दो मिनट वंदे भारत ट्रेन रुकी। पठानकोट से दिल्ली जाना आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन
Vande Bharat stopped at Pathankot Cantt station for the first time
वंदे भारत को हरी झंडी दिखाते भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली से चलकर कटड़ा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का पठानकोट कैंट स्टेशन पर पहली बार सुबह 11:30 बजे ठहराव हुआ। वंदे भारत के ठहराव की मांग भाजपा के नेता करीब तीन साल से कर रहे थे। कई बार रेल मंत्रालय को इस संबंध में पत्र भी लिखा जा चुका है। अब यह प्रयास रंग लाया है। ट्रेन के ठहराव को लेकर व्यापारी वर्ग और सेना के जवानों में ज्यादा खुशी हैं क्योंकि उन्हें अब मात्र 5:30 घंटे में दिल्ली से पठानकोट का सफर मिलने वाला है।

विज्ञापन

भाजपा विधायक ने झंडी दिखाकर किया रवाना

सुबह 11:30 बजे जैसे ही वंदे भारत ट्रेन पठानकोट कैंट स्टेशन पर पहुंची तो भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा और सीनियर नेता सुरेश शर्मा समेत कई नेताओं ने फूलों की बारिश कर ट्रेन का स्वागत किया। इसके बाद दो मिनट के ठहराव के बाद विधायक अश्वनी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। विधायक अश्वनी शर्मा और भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के पठानकोट में ठहराव से व्यापारी वर्ग, सेना और आम लोगों में काफी खुशी है। 

विज्ञापन

रोजाना सुबह 11:10 पर रुकेगी, वापसी में 5:32 बजे होगा ठहराव

पठानकोट कैंट स्टेशन के अधिकारी दिलबाग ने बताया कि समय सारिणी का पूरी तरह पता न चल पाने की वजह से ट्रेन थोड़ी देरी से पठानकोट पहुंची है। अब रोजाना वंदे भारत पठानकोट कैंट स्टेशन पर सुबह 11:10 बजे रुकेगी और दो मिनट बाद यहां से कटड़ा को रवाना होगी। शाम को वापसी पर 5:32 बजे पठानकोट कैंट स्टेशन पर रुकेगी। उन्होंने कहा कि अभी इस ट्रेन की बुकिंग शुरू नहीं हुई है और इसके लिए रेलवे विभाग को अप्लाई किया गया है। करीब दो दिनों में इसकी बुकिंग का कार्य भी शुरू हो जाएगा और उसके बाद किराया भी लोगों को बता दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब-हिमाचल के यात्रियों को मिलेगा लाभ

बता दें कि पिछली चार जनवरी को विधायक अश्वनी शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने वंदे भारत का पठानकोट कैंट में ठहराव को लेकर मांग पत्र भी सौंपा था। इसमें विधायक अश्वनी शर्मा ने बताया था कि इसमें पठानकोट तीन राज्यों का संगम स्थल है। बताया था कि अगर वंदे भारत का पठानकोट में ठहराव होता है तो जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के यात्रियों के साथ-साथ प्रदेश के गुरदासपुर, दीनानगर, मुकेरियां, तलवाडा, हाजीपुर क्षेत्रों से दिल्ली जाने वालों को इसका लाभ मिलेगा। 

जिला और कारपोरेशन भी अश्वनी की देन

भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा ने कहा कि 2010 में जब अश्वनी शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे तो उन्होंने पहले पठानकोट नगर काउंसिल को निगम का दर्जा दिलाया। इसके बाद पठानकोट को जिला बनाने की चिरलंबित मांग भी उन्होंने पूरी करवाई। अश्वनी शर्मा ने पठानकोट को जिला बनवाने का जनता से जो वादा किया था उसे पूरा करवाया। इसी उद्देश्य के तहत वह पठानकोट में देश की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत के ठहराव को लेकर प्रयास कर रहे थे, जिसमें वह कामयाब हुए।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed