फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   valentine day surprise

फिल्म के बीच उठी दिलवाली... और ले गई दूल्हा

Sat, 15 Feb 2014 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Sat, 15 Feb 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
valentine day surprise

आज तक आपने अकसर सुना होगा कि प्रेमी ने भीड़ के सामने प्रेमिका को प्रपोज किया। लेकिन, इस बार एक युवती ने ऐसा किया कि सैकड़ों लोग देखते ही रह गए। युवती ने होने वाले मंगेतर को वैलेंटाइन डे पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में प्रपोज किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वैलेंटाइन डे पर डीटी सिनेमा में शुक्रवार शाम फिल्म ‘गुंडे’ चल रही थी। जैसे ही छह बजकर 40 मिनट पर मध्यांतर हुआ तो अचानक करीब 40 युवक-युवतियां हाथ में गुब्बारे लेकर इंग्लिश रोमांटिक गाने पर डांस करने लगे। वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो कर एक दूसरे को देखने लगे।
विज्ञापन


इससे पहले वो समझ पाते कि वहां क्या हो रहा है, अचानक एक युवती ने एक युवक को गुलाब देकर उससे अपने प्यार का इजहार किया। युवक ने भी सहज मुस्कराते हुए उसके प्रपोज को कबूल करते हुए गुलाब ले लिया। इसके बाद सिनेमा का ऑडी तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सभी ने गर्मजोशी से उनको बधाई दी। वैलेंटाइन डे पर होने वाले मंगेतर को प्यार का इजहार करने यह साहस दिखाने वाली युवती थी जसलीन सैनी और युवक थे गुरजीत सिंह मल्ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जसलीन ने बताया कि उसके परिवार वालों ने गुरजीत को पांच जनवरी को पसंद किया और एक मार्च को उनकी मंगनी होनी है। जसलीन अपने सपनों के राजकुमार गुरजीत को पहले वैलेंटाइन पर सरप्राइज देने चाहती थी और इस लिए उन्होंने उसे शुक्रवार को फिल्म देखने के लिए बुलाया।

प्रपोजल से हुआ हैरान
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट गुरजीत ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता था कि जसलीन उसे इस तरह प्रपोज करेंगी। जैसे ही ब्रेक हुआ जैसलीन के लगभग 40 दोस्त हाथ में गुब्बारे लेकर डांस करने लगे और फिर जसलीन ने एक पंजाबी गाने पर नृत्य करते हुए उनसे प्यार का इजहार किया। इस तरह से उन्हें प्रपोज करते देख वह हैरान रह गए।


वीडियो मैसेज से कही दिल की बात
जसलीन ने गुरजीत को एक वीडियो मैसेज भी दिया। इसमें जसलीन ने अपने दिल की बात कही। डीटी सिनेमा के मैनेजर अमित कुमार सिंह ने बताया कि उनके सिनेमा में ऐसे वैलेंटाइन डे मनाया जाना उनके लिए भी एक यादगार पल बन गया है। अमित ने बताया कि इसके लिए जसलीन और उसके दोस्तों ने दो दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed