फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   vaisakhi, jewellers strike, jewellers shop, punjab jewellers, excise duty, punjab, ludhiana

बैसाखी पर लौटी रौनक, ज्वैलर्स की हड़ताल खत्म, खुली दुकानें

Thu, 14 Apr 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 14 Apr 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
vaisakhi, jewellers strike, jewellers shop, punjab jewellers, excise duty, punjab, ludhiana
पंजाब में ज्वैलरी की दुकानें खुली - फोटो : फाइल फोटो
बैसाखी पर रौनक लौट आई। एक फीसदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी को लेकर ज्वेलर्स की 42 दिन पुरानी हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। नतीजतन वैसाखी पर ज्वेलरी की दुकानों में फिर से रौनक लौट आई है। कारोबारियों का दावा है कि केंद्र सरकार ने उनकी आठ मांगों को मान लिया है। बाकी मांगों के लिए 23 अप्रैल तक का वक्त दिया गया है। यदि सरकार ने अन्य मांगें नहीं मानीं तो 24 अप्रैल से आगे की रणनीति बनाकर ज्वेलर फिर से हड़ताल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में सोने एवं हीरे के आभूषणों पर एक फीसदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगाई थी। इसके विरोध में ज्वेलर्स ने दो मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। ज्वेलर्स की सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हुई लेकिन वित्त मंत्री ड्यूटी हटाने पर सहमत नहीं हुए। ज्वेलर्स ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन दिया इसमें से आठ मांगें मान ली गई हैं। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड स्वर्णकार संघ के महासचिव मनोज ढांडा ने कहा कि सरकार राहत दे रही है इसलिए हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


ज्वेलर्स की मुख्य मांगों में सालाना छह करोड़ की लिमिट को बढ़ाया जाए। पुराने गोल्ड को माफ किया जाए, रिपेयर ड्यूटी के दायरे से बाहर हो। दो लाख से अधिक के आभूषणों की खरीद पर पैन अनिवार्य की सीमा बढ़ाकर पांच लाख की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार अधिकतर मांगों पर सहमत है कुछ मांगें बची हैं। उनको लेकर भी बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि शीघ्र ही उनका भी हल निकाल लिया जाएगा। तभी कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोलने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed