Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vading asked questions, Centre should tell how much loss India suffered in Operation Sindoor

Chandigarh News: वड़िंग ने पूछे सवाल, केंद्र बताए ऑपरेशन सिंदूर में भारत का कितना नुकसान हुआ

Mon, 19 May 2025 10:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Vading asked questions, Centre should tell how much loss India suffered in Operation Sindoor
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश के जंगी जहाजों को कितना नुकसान हुआ है। इस बात की जानकारी विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मांगी थी। वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई सवाल दागे हैं।

कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश के एयरक्राफ्ट (जंगी जहाजों) को हुए नुकसान को लेकर केंद्र सरकार से जानकारी देने की मांग की गई थी। इस पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद राजा वड़िंग ने राहुल गांधी का समर्थन किया है। राजा वड़िंग ने कहा कि यही सवाल मीडिया से बातचीत में पूछा है। उन्होंने कहा कि देश को पता होना चाहिए कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हमारा क्या और कितना नुकसान हुआ है।वड़िंग ने कहा कि कोई कह रहा है कि हमारा राफेल जहाज को नुकसान हुआ है और राफेल गिरा है। कोई कह रहा है कि ऐसा नहीं हुआ है। वड़िंग ने कहा कि सुनील जाखड़ आज जहां पहुंचे हैं उनके पीछे राहुल गांधी का ही हाथ है। इसलिए जाखड़ को अपने अंदर झांक लेना चाहिए कि मैं क्या हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed