फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vaccination of cattle started to protect them from lumpy skin disease

Chandigarh News: लंपी स्किन की बीमारी से बचाने के लिए मवेशियों का टीकाकरण शुरू

Fri, 17 Nov 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of cattle started to protect them from lumpy skin disease
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के पशुपालन विभाग ने मवेशियों को लंपी स्किन की बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है। वीरवार को पशुपालन विभाग के सचिव हरि कल्लिक्कट ने गांव खुड्डा लाहौरा से इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक ये टीकाकरण अभियान जारी रहेगा और इस दौरान केंद्र सरकार के निर्देशों पर शहर के सभी गांवों और गोशालाओं में मवेशियों का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में लंपी स्किन बीमारी के मामले सामने आए थे। चंडीगढ़ में भी मवेशियों में में ऐसे ही कुछ मामले देखने को मिले थे, जिसे रोकने के लिए ही ये अभियान शुरू किया गया है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. कंवरजीत सिंह ने कहा कि लंपी स्किन बीमारी मवेशियों में ही होती है। ये मक्खियों और मच्छरों के जरिए ही आगे पशुओं में फैलती है। इससे बुखार होने के साथ ही त्वचा रोग और यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 10 हजार के करीब डोज गांवों में जाकर मवेशियों के लिए लगाई जाएंगी और विभाग ने इस अभियान में लोगों का सहयोग मांगा है। पशु रोग नियंत्रण के लिए राज्यों की सहायता के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल धवन ने बताया कि टीकाकरण अभियान की प्रक्रिया चार सरकारी वेटरनरी अस्पतालों और नौ सरकारी वेटरनरी सब सेंटरों की सहायता से पूरी की जाएगी। एरिया के वेटनरी अधिकारियों की सुपरविजन में 13 टीमों को इस काम में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed