फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vacant and abolished posts of employees in Chandigarh administration will be reinstated.

Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन में रिक्त और खत्म पद फिर होंगे बहाल, अनुबंध कर्मचारियों पर लटकी छंटनी की तलवार

Tue, 05 Mar 2024 01:46 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2024 01:46 AM IST
सार

यूटी प्रशासन के पर्सोनल विभाग की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक सीधे अनुबंध के आधार पर रखे गए कर्मचारियों के अनुबंध की समीक्षा की गई है। यूटी में 1425 नियमित पदों पर अनुबंध कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। पीएसयू और लोकल बॉडी विभाग को मिलाकर कुल 1735 कर्मचारी यूटी में तैनात हैं।  

विज्ञापन
Vacant and abolished posts of employees in Chandigarh administration will be reinstated.
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने और खत्म हो चुके पदों को फिर से बहाल करने की तैयारी है। सोमवार को प्रशासन के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इससे अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक गई है। 

विज्ञापन


प्रशासन ने कर्मचारियों के अनुबंध की समीक्षा कर कुछ शर्तों के आधार पर इन्हें आगे जारी रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ पदों की बहाली के लिए विभाग संबंधित मंत्रालय को एक सप्ताह के अंदर डिमांड भेजेंगे, जिसके आधार पर इन पदों पर नियमित भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन


यूटी प्रशासन में कर्मचारियों के 1425 नियमित पदों पर अनुबंध कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि पीएसयू और लोकल बॉडी विभाग को मिलाकर कुल 1735 कर्मचारी यूटी में तैनात हैं। वहीं, आउटसोर्स पर 14,422 कर्मचारी काम कर रहे हैं। यूटी प्रशासन के पर्सोनल विभाग की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक सीधे अनुबंध के आधार पर रखे गए कर्मचारियों के अनुबंध की समीक्षा की गई है। वहीं, विभागों को कामकाज के संचालन के लिए कर्मियों की रिक्वायरमेंट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विभागों को एक सप्ताह के भीतर इसके लिए संबंधित मंत्रालय को प्रस्ताव भेजना होगा। जो कर्मी निर्धारित योग्यता के मापदंडों को पूरा करते हैं, उनका अनुबंध जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की शर्तों के मुताबिक किसी भी पद पर नियमित भर्ती होने तक अनुबंध जारी रहेगा। अनुबंध कर्मचारी के प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध का समय तय होगा। इन कर्मचारियों को पहले सैलरी हेड से वेतन जारी होता था, लेकिन अब वेतन वेजिज हेड से दिया जाएगा। कर्मचारियों के वेतन में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा यानी डीए के साथ मिलने वाला पारिश्रमिक देय होगा। फिलहाल ये आदेश यूटी प्रशासन के तहत तैनात 1425 कर्मचारियों को लेकर दिए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर कर्मचारी संगठनों ने इस अधिसूचना का विरोध किया है।


प्रशासन में सीधे अनुबंध के आधार पर तैनात कर्मचारी 10 से 15 वर्षों से इन पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इन्हें निकाल कर नई भर्तियां करने के बजाय प्रशासन को इनके अनुबंध को नियमित भर्ती के रूप में तब्दील करना चाहिए। इसे लेकर कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारी प्रशासन की इस अधिसूचना का विरोध करते हैं। - गोपाल दत्त जोशी, महासचिव, फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाईज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed