फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vacancy for the post of Investigation Specialist in NIA Chandigarh

NIA में नौकरी का मौका: 22 और 23 मई को वॉक-इन-इंटरव्यू, सेवानिवृत्त लोगों को मिलेगा मौका

Fri, 05 May 2023 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 May 2023 12:17 AM IST
सार

आवेदनकर्ताओं की उम्र 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं आवेदक को आपराधिक मामलों, इंटेलिजेंस या आतंक से निपटने में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आवेदनकर्ता एनआईए के बुड़ैल जेल, सेक्टर 51 स्थित कार्यालय में 22 और 23 मई को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए सुबह 11 बजे अपने दस्तावेजों के साथ पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
Vacancy for the post of Investigation Specialist in NIA Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के चंडीगढ़ ब्रांच ऑफिस ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि सेवानिवृत्त पुलिस अफसर एनआईए में जांच विशेषज्ञ (सलाहकार) के रूप में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। पुलिस अफसरों के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों से सेवानिवृत्त अफसरों को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन


एजेंसी के पास जांच विशेषज्ञ (सलाहकार) के तीन पद हैं, तैनाती चंडीगढ़ में ही होगी। इंस्पेक्टर, डीएसपी, एसपी और केंद्र पुलिस संस्थाओं में इसी रैंक से सेवानिवृत्त अफसर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीआई, एनसीबी, आईबी, कैबिनेट सचिवालय, एनटीआरओ, कस्टम, इनकम टैक्स, डीआरआई से सेवानिवृत्त अफसर भी आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आवेदनकर्ताओं की उम्र 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं आवेदक को आपराधिक मामलों, इंटेलिजेंस या आतंक से निपटने में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आवेदनकर्ता एनआईए के बुड़ैल जेल, सेक्टर 51 स्थित कार्यालय में 22 और 23 मई को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए सुबह 11 बजे अपने दस्तावेजों के साथ पहुंच सकते हैं। एनआईए के ब्रांच ऑफिस के एसपी दिनेश गर्ग की ओर से यह सर्कुलर जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed