फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Secretariat got threatened letter, instructions for increasing safety

यूटी सचिवालय को मिला धमकी भरा पत्र, सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Tue, 30 May 2017 09:28 AM IST
विशाल पाठक/कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक/कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 May 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
UT Secretariat got threatened letter, instructions for increasing safety
Secretariat Building (Chandigarh)
यूटी सचिवालय को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से प्रशासन व पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। संबंधित अधिकारियों की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस के आला अफसरों के नेतृत्व में गुप्त तरीके से इसकी जांच शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार 10 दिन पहले यूटी सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने की धमकी मिली थी। इसके बाद विभाग के आला अधिकारियों ने इसकी शिकायत यूटी पुलिस को दी। हालांकि इस मामले पर अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। एडवाइजर परिमल राय ने खुद संज्ञान लेकर यूटी सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए फेरबदल शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन


धमकी भरा पत्र मिलने के बाद परिमल राय ने डीजीपी चंडीगढ़ को पत्र लिखकर सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से पुख्ता करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने की बात कही थी। इसके बाद अब सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय के मुख्य गेट पर अब वाहनों की सघन जांच के लिए इलेक्ट्रानिक यंत्र लगाए जा रहे हैं। यूटी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी को इस काम के लिए 38 लाख रुपये का टेंडर अलॉट किया गया है। कंपनी अगले 15 से 20 दिनों में क्रै श रेटेड बूम बैरियर लगाने का काम पूरा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैग रीड होने पर ही खुलेंगे बैरियर :   
सचिवालय आने जाने वाली गाड़ियों पर अब आरआईएफडी टैग लगाए जाएंगे,  जिन वाहनों पर आरआईएफडी टैग लगा होगा, केवल उन्हीं गाड़ियाें को यूटी सचिवालय में प्रवेश मिल सकेगा। क्रैश रेटेड बूम बैरियर पर लगे रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफि केशन डिवाइस के जरिए गाड़ियों पर लगे स्टीकरनुमा टैग की चेकिंग की जाएगी। ये बैरियर स्वत: खुलेंगे और बंद होंगे। 


 यूटी सचिवालय में तैयार होगा कंट्रोल रूम
इस आधुनिक सुरक्षा प्रणाली को ऑपरेट करने के  लिए यूटी सचिवालय के अंदर ही एक कंट्रोल रूम तैयार किया जाएगा। कंट्रोल रूम में 24 घंटे एक पुलिस कर्मचारी और एक ऑपरेशन सेल का अधिकारी मौजूद रहेगा। जोकि इस व्यवस्था को नियंत्रित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed