फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT police in controversy, serious charges on DSP, will examine SP

फिर विवादों में यूटी पुलिस, डीएसपी पर लगे संगीन आरोप, एसपी करेंगे जांच

Thu, 25 Aug 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
UT police in controversy, serious charges on DSP, will examine SP
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : file photo
यूटी पुलिस विभाग में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। कुछ समय पहले महिला होमगार्ड द्वारा डीएसपी दविंद्र शर्मा पर शोषण के आरोप लगाया गया था। जिसकी अभी इंक्वायरी खत्म भी नही हुई थी कि एक अन्य डीएसपी पर भी संगीन आरोप लगे हैं और आईजी ने जांच एसपी को सौंप दी है। उधर, डीएसपी ने इसे निराधार बताते हुए विभागीय गुटबाजी का नतीजा कहा है। 
विज्ञापन


इस बार डीएसपी केवल कृष्ण के खिलाफ आलाधिकारियों को एक अज्ञात ने शिकायत भेजी है। हाल ही में केवल कृष्ण भी डीएसपी पद पर प्रमोट हुए थे। शिकायत मिलने पर आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा ने मामले में इंक्वायरी एसपी हेडक्वार्टर रवि कुमार सिंह को मार्क कर दी है।  अफसरों का कहना है कि शिकायत पर सेंट्रल विजिलेंस कमीशन के गाइड लाइन के तहत जांच के आदेश जारी कर दिए  गए है। 
विज्ञापन

पांच पेज की शिकायत में डीएसपी पर संगीन आरोप

UT police in controversy, serious charges on DSP, will examine SP
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विभाग को कुछ दिन पहले एक अज्ञात की तरफ से पांच पेज की शिकायत मिली थी। शिकायत भेजने वाले ने खुद को समाज  सेवी बताते हुए शिकायत की कापी शहर के प्रशासक से लेकर पुलिस विभाग के आलाधिकारियों को भेजी है। शिकायतकर्ता ने  इस विषय में विजिलेंस जांच तक करवाए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने  डीएसपी पर रिश्वतखोरी, पुलिस विभाग में अपने पद का दुरुपयोग करने, गलत गतिविधियों में शामिल होने, ड्रग तस्करों का साथ देने, महिलाओं के साथ संबंध रखने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।

विभाग के आलाधिकारियों को भेजी गई इस शिकायत की जांच का जिम्मा मुझे सौंपा गया है। जांच पूरी कर अफसरों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसकेबाद बनती कार्रवाई की जाएगी। - रवि कुमार, एसपी हड क्वार्टर। 

मेरे खिलाफ अधिकारियों को जो शिकायत भेजी गई वो बिल्कुल निराधार है। ये आरोप विभाग में चल रही आपसी गुटबाजी का नतीजा हैं। जिस तरह से एक अज्ञात द्वारा शिकायत भेजी गई वो सिर्फ मुझे बदनाम करने की साजिश है।  जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। मामले में हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं। - केवल कृष्ण, डीएसपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed