फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Police Department preparing list transfer station in-charge including DSP

डीएसपी समेत थाना प्रभारियों के अगले हफ्ते तक तबादले की तैयारी, यूटी पुलिस विभाग बना रहा है सूची

Fri, 21 Aug 2020 10:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
UT Police Department preparing list transfer station in-charge including DSP
चंडीगढ़। यूटी पुलिस विभाग अगले हफ्ते तक डीएसपी समेत कुछ थाना प्रभारियों के तबादले की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, इनमें चार से पांच थाना प्रभारी और दो डीएसपी शामिल हैं। बीते जुलाई माह में विभाग 6 थाना प्रभारियों समेत 10 इंस्पेक्टरों के तबादले कर चुका है। इनमें सेक्टर-17, सेक्टर-31, मलोया, सारंगपुर, इंडस्ट्रियल एरिया, समेत सेक्टर-3 प्रभारी शामिल हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पिछले काफी समय से डीएसपी और थाना प्रभारी अपने-अपने एरिया में जमे हैं। इसे देखते हुए विभाग के उच्चाधिकारी इनके तबादले कर कुछ नए डीएसपी व इंस्पेक्टरों को मौका दे सकते हैं। इसके अलावा विभाग हाल में हुए कुछ थाना प्रभारियों के तबादलों में भी फेरबदल कर सकता है। चर्चा है कि इन डीएसपी और थाना प्रभारियों की लिस्ट 24 अगस्त के बाद कभी भी जारी हो सकती है। इसके लिए विभाग थाना प्रभारियों की लिस्ट बना रहा है। बीते 18 अगस्त को विभाग ने आईएसबीटी-43, सेक्टर-61 और पलसोरा चौकी इंचार्ज समेत दो सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया था। इनमें आईएसबीटी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार को हटाकर सेक्टर-31 थाने में तैनात सरिता रॉय को इंचार्ज बनाया था, जबकि पलसोरा चौकी का इंचार्ज सतनाम सिंह और सेक्टर-61 चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह को बनाया गया था।
विज्ञापन

तीन सब इंस्पेक्टरों समेत 39 पुलिसकर्मियों के तबादले
बता दें कि पुलिस विभाग ने बीते 20 अगस्त को तीन सब इंस्पेक्टर, 14 एएसआई, 12 हवलदार समेत 10 कांस्टेबलों के तबादले किए हैं। बताया गया कि इनमें ज्यादातर तबादले साफ्टवेयर के जरिए किए गए, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों का रूटीन में तबदला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed