फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT administration relinquishes ADC Sachin Rana, now services in Arunachal

यूटी प्रशासन ने एडीसी सचिन राणा को किया पदमुक्त, अब अरुणाचल में देंगे सेवाएं

Fri, 30 Oct 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
UT administration relinquishes ADC Sachin Rana, now services in Arunachal
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने वीरवार को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सचिन राणा को पद मुक्त करने के आदेश जारी कर दिए। यह आदेश प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की ओर से जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार सचिन राणा को 31 अक्तूबर को दोपहर तक रिलीव करने को कहा गया है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 29 सितंबर को सचिन राणा का अरुणाचल प्रदेश तबादला कर दिया था। राणा के साथ प्रशासन के कार्मिक विभाग के सचिव संजय झा का भी तबादला किया गया है, हालांकि अभी तक उनको प्रशासन से पद मुक्त नहीं किया गया है। संजय कुमार झा को अंडमान निकोबार तो एडीसी सचिन राणा को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है। गौरतलब है कि आईएएस सचिन राणा के पास एडीसी के अलावा टेक्निकल एजुकेशन विभाग में विशेष सचिव, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट के प्रिंसिपल, हाउस अलॉटमेंट कमेटी, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव समेत कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed