फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Administration Planning to sort out air pollution problem in chandigarh

चंडीगढ़ में बढ़ा प्रदूषण तो थमेंगे वाहनों के पहिए, प्रशासन लेगा बड़ा फैसला, रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 09 May 2019 11:52 AM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 09 May 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
UT Administration Planning to sort out air pollution problem in chandigarh
air pollution - फोटो : PTI
चंडीगढ़ में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए प्रशासन जल्द ही सख्त रवैया अख्तियार करने जा रहा है। यहां प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (गैप) लागू होगा। यूटी प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी डॉ. अजय सिंगला की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई है, जिसे एक माह में अपनी रिपोर्ट प्रशासन को देनी है। रिपोर्ट आते ही प्रशासन चंडीगढ़ के वाहनों को नियंत्रित करने के लिए बड़ा फैसला लेगा। शहर की करीब 12 लाख आबादी के पास 10 लाख 50 हजार से अधिक वाहन हैं।
विज्ञापन


इन वाहनों से निकलने वाले धुएं से चंडीगढ़ का दम घुटने लगा है। साल-दर-साल बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम केलिए यूटी प्रशासन अब नींद से जागा है। दरअसल, शहर में बढ़ती जनसंख्या और कार के शौकीन लोगों के चलते यहां का पर्यावरण बेहद प्रभावित हो रहा है। यह बात एक शोध में सामने आई है। स्टडी में पता चला है कि सिटी में वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या और इससे निकलने वाले धुएं से निरंतर प्रदूषण बढ़ रहा है। अगर इस पर कंट्रोल नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्थितियां चौंकाने वाली हो सकती हैं।
विज्ञापन


देश की राजधानी से भी बदतर हालात यहां के होने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने शहर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू करने का फैसला लिया है। यह प्लान कैसे और किस आधार पर लागू किया जाएगा, इसके लिए यूटी प्रशासन ने एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी को ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी डॉ. अजय सिंगला लीड करेंगे, जबकि इसमें निदेशक वन एवं पर्यावरण देवेंद्र दलाई को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारों के मामले में देश में चंडीगढ़ है नंबर वन

पूरे देश में ‘पर कैपिटा’ कारों के मामले में चंडीगढ़ नंबर वन बन चुका है। यहां ‘पर कैपिटा’ कारों की संख्या सबसे अधिक है। इसके अलावा वाहनों के घनत्व के मामले में भी चंडीगढ़ पहले नंबर पर है। इन कारों से निकलने वाले धुएं के चलते यहां पर वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। अब प्रशासन को इस समस्या से निपटना बेहद जरूरी है।
 
10 साल में बढ़े 60 फीसदी वाहन
सिटी में वायु प्रदूषण की प्रमुख वजह वाहनों की बढ़ती संख्या है। अगर बीते 10 साल की बात करें तो शहर में वाहनों की संख्या 60 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। शहर की सड़कों की लंबाई और चौड़ाई जस की तस है। इसके अलावा अगर कारों की बात करें तो बीते एक दशक में इनकी संख्या में सौ फीसदी वृद्धि हुई है। इसके साथ ही टू व्हीलर्स लगभग 50 प्रतिशत बढ़े हैं।

ऐसे लागू होगा सिस्टम
प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स सिस्टम लागू होगा। इससे प्रशासन को उम्मीद है कि हालात में सुधार होगा। इस सिस्टम के तहत प्रदूषण बढ़ते ही निजी वाहनों को सड़क पर उतरने से रोक दिया जाएगा और सिर्फ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का ही उपयोग होगा। इसको इस तरह से भी कहा जा सकता है कि आने वाले समय में यहां पर भी दिल्ली की तरह सम-विषम (ऑड-इवन) व्यवस्था लागू की जाएगी।

यहां सफल होगा प्रयोग
बता दें कि दिल्ली में सम-विषम व्यवस्था लागू हो चुकी है। यह व्यवस्था दिल्ली में कामयाब नहीं रही है, लेकिन जानकारों की मानें तो चंडीगढ़ में अभी आबादी के हिसाब से ऑड-इवन सिस्टम प्रदूषण की रोकथाम के लिए कारगर साबित होगा। इसे देखते हुए यूटी प्रशासन लागू करने की योजना बना रहा है।

इन पर लगेगी पाबंदी

- डीजल जनरेटर बंद होंगे।
- सभी प्रकार के कंस्ट्रक्शन के कार्यों पर रोक रहेगी।
- हॉट मिक्सिंग प्लांट, ब्रिक कशर पर रोक रहेगी।
- प्राइवेट वाहनों पर रोक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ेगा।
- खुले में कूड़ा कचरा डालने पर पाबंदी होगी।
- कोयले की भठ्ठी जलाने पर लगेगा प्रतिबंध।
- दीवाली सहित अन्य पर्वों पर पटाखे छोड़ने का समय होगा निर्धारित।
- बाहरी वाहनों के शहर में इंट्री पर रहेगा प्रतिबंध

वाहनों की निरंतर बढ़ रही संख्या से शहर में प्रदूषण की समस्या गहराती जा रही है। इससे निपटने के लिए शहर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू किया जाएगा। सिस्टम को कैसे लागू किया जाए, इसके  अध्ययन के  लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई है, जिसे एक माह में अपनी रिपोर्ट देनी है।
- मनोज परिदा, एडवाइजर, यूटी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed