फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Shower of rewards for Commonwealth medallists in Haryana CM Nayab Saini to felicitate on August 26

प्रतिभाओं का सम्मान: हरियाणा में कामनवेल्थ पदकवीरों पर इनामों की बरसात, 26 अगस्त को सीएम करेंगे सम्मानित

Mon, 24 Aug 2026 01:39 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 24 Aug 2026 01:39 PM IST
सार

हरियाणा के सात स्वर्ण पदक विजेताओं में भिवानी के सचिन सिवाच, हिसार के अंकुश पंघाल, भिवानी की साक्षी चौधरी, प्रीति पंवार, प्रिया धनघस और जैस्मिन लंबोरिया शामिल हैं। इन सभी ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
Shower of rewards for Commonwealth medallists in Haryana CM Nayab Saini to felicitate on August 26
खेल मंत्री गाैरव गाैतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को राज्य सरकार 26 अगस्त को सम्मानित करेगी। पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सुबह 11 बजे राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में 11 पदक विजेता और 13 प्रतिभागी खिलाड़ियों, यानी कुल 24 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सात स्वर्ण पदक विजेताओं को 1.50-1.50 करोड़ रुपये, दो रजत पदक विजेताओं को 75-75 लाख रुपये और दो कांस्य पदक विजेताओं को 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले 13 अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के तौर पर 7.50-7.50 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मुक्केबाजी में हरियाणा का दबदबा
हरियाणा के सात स्वर्ण पदक विजेताओं में भिवानी के सचिन सिवाच, हिसार के अंकुश पंघाल, भिवानी की साक्षी चौधरी, प्रीति पंवार, प्रिया धनघस और जैस्मिन लंबोरिया शामिल हैं। इन सभी ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। झज्जर की शर्मिला ने महिला शॉटपुट एफ-57 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजत पदक जीतने वालों में पानीपत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक और हिसार के नरेंद्र बेरवाल ने मुक्केबाजी में पदक हासिल किया। कांस्य पदक विजेताओं में भिवानी की सीमा ने चक्का फेंक और भिवानी के यशवीर ने भाला फेंक में पदक जीता है।

खिलाड़ियों को सुविधाएं देने पर भी जोर
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को केवल पुरस्कार राशि देना नहीं है, बल्कि उन्हें विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और मजबूत खेल ढांचा उपलब्ध कराना भी है। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की उपलब्धियों को और आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

कुल 11 पदक विजेता खिलाड़ियों को कुल ₹11.25 करोड़ की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इनमें सात स्वर्ण पदक विजेताओं को 1.50-1.50 करोड़, दो रजत पदक विजेताओं को 75-75 लाख और दो कांस्य पदक विजेताओं को 50-50 लाख की पुरस्कार राशि मिलेगी।


स्वर्ण पदक: भिवानी के सचिन सिवाच, साक्षी चौधरी, प्रीति पंवार, प्रिया धनघस और जैस्मिन लंबोरिया, हिसार के अंकुश पंघाल तथा झज्जर की शर्मिला को 1.50-1.50 करोड़ दिए जाएंगे।
रजत पदक: पानीपत के नीरज चोपड़ा और हिसार के नरेंद्र बेरवाल को 75-75 लाख की पुरस्कार राशि मिलेगी।
कांस्य पदक: भिवानी की सीमा और यशवीर को 50-50 लाख दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed