{"_id":"f91e4711493879bc69cc636f97e929fe","slug":"ut-administration-got-new-ias-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी प्रशासन को मिले एक और आईएएस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी प्रशासन को मिले एक और आईएएस अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन को एक और नए आईएएस अधिकारी मिल गए हैं। अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और यूटी (एजीएमयूटी) कैडर के 2010 बैच के आईएएस जितेंद्र यादव ने बुधवार को यूटी प्रशासन ज्वाइन किया। यादव को अभी डिपार्टमेंट नहीं दिए गए हैं। अगले एक या दो दिनों में उन्हें डिपार्टमेंट मिल जाएगा। बुधवार को ज्वाइन करने केबाद उन्होंने सेक्रेट्रिएट में अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
जितेंद्र यादव के ज्वाइन करने से चंडीगढ़ में यूटी कैडर केअधिकारियों का दबदबा बढ़ गया है। अब यूटी केआईएएस अधिकारियों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। जबकि पंजाब के तीन और हरियाणा कैडर के दो आईएएस अधिकारी यूटी में कार्यरत हैं। पहली बार यूटी कैडर के अधिकारियों की संख्या 8 तक पहुंची है।
विज्ञापन
बन सकते हैं सीएचबी के सीईओ
जितेंद्र यादव को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का सीईओ बनाया जा सकता है। फिलहाल यह पद अतिरिक्त प्रभार के तौर डा. एसबी दीपक कुमार संभाल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से डा. एसबी दीपक कुमार का सीएचबी चेयरमैन केसाथ विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत एडवाइजर तक पहुंची हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मामला शांत करने केलिए सीईओ का पद जितेंद्र यादव को सौंपा जा सकता है। डीसी अजीत बालाजी जोशी के ज्वाइन करने से पहले डीसी का पद भी डा. एसबी दीपक कुमार ही संभाल रहे थे। जिस कारण उनकेपास सबसे अधिक डिपार्टमेंट थे।
अभी भी वह स्पेशल सेक्रेटरी होम, पर्सोनल, विजिलेंस, प्रोटोकॉल, सेक्रेटरी आईटी, हाउस अलॉटमेंट कमेटी और स्पेशल सेक्रेटरी प्रोजेक्ट्स के साथ सीएचबी सीईओ का कार्यभार देख रहे हैं।
यह होगी कैडर की स्थित
कैडर------आईएएस की संख्या
यूटी--------8
पंजाब------3
हरियाणा---2