फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Administration, Department of Cultural Affairs, eighth Art & Heritage Festival

टैगोर थिएटर में ‘ताक झांक’, बॉलीवुड कलाकारों नाटक को किया जीवंत

Sun, 09 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
UT Administration, Department of Cultural Affairs, eighth Art & Heritage Festival
नाटक में दिखाई सरकारी अस्पतालों की हालात - फोटो : अमर उजाला
यूटी एडमिनिस्ट्रेशन के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स की ओर से आठवें आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल में शनिवार को टैगोर थिएटर में कॉमेडी नाटक ‘ताक झांक’ का आयोजन किया गया। इस नाटक में सरकारी तंत्र पर तंज कसा गया। इसमें कॉमेडी के रुप में लोगों को दिखाया गया कि देश तरक्की के दौर से गुजर रहा है। लेकिन, इसके बावजूद कई सरकारी अस्पतालों के हालत और वहां पर महिलाआें को लेकर पुरुषों की सोच आज भी बदल नहीं पाई।
विज्ञापन


इस नाटक की खास बात यह रही कि इसमें बॉलीवुड के रंजीत और लिलीपुट ने शानदार अभिनय कर सबको चकित कर दिया। नाटक में  दिखाया गया कि फिल्म डायरेक्टर अपनी फिल्म के प्रोड्यूसर की तबीयत खराब होने पर उसे सरकारी अस्पताल लेकर जाता है। यह सब वह इसलिए करता है ताकि उसकी फिल्म जल्द से जल्द से पूरी हो जाए। लेकिन, उसके लिए प्रोड्यूसर का जल्दी ठीक होना भी जरुरी है।
विज्ञापन


इसके लिए उसका वीआईपी ट्रीटमेंट करवाता है। यहां पर समस्या यह होती है कि अस्पताल की हालत ही बहुत खराब होती है। वहीं कहानी में ये भी दिखाया जाता है पुरुष, महिलाओं का मान-सम्मान नहीं करते। हर वक्त उन्हें बुरी नजरों से देखते रहते है। अंत मे दिखाया गया कि महिलाएं भी इसके प्रति जागरुक हो चुकी होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटक में इन कलाकारों ने लिया हिस्सा
इस नाटक में डायरेक्टर का किरदार रणजीत सिंह ने, प्रोड्यूसर का किरदार विनोद कपूर, डायरेक्टर की पत्नी का किरदार रेखा ने, नर्स का किरदार माधुरी ने, सफाई वाली का किरदार राधिका बिहानी ने निभाया। वहीं अमित ग्रोवर ने डॉक्टर व अन्य किरदार निभाए। नाटक को मुंबई के थिएटर ग्रुप ‘हम यात्री’ के कलाकारों ने पेश किया, जबकि नाटक का निर्देशन नितिन जगदीश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed