फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT administration Released List of 20 New Containment Zones

कोरोनाः चंडीगढ़ प्रशासन ने विभिन्न सेक्टरों में बनाए 20 नए कंटेनमेंट जोन, आने-जाने पर भी पाबंदी

Fri, 02 Oct 2020 11:43 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 02 Oct 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
UT administration Released List of 20 New Containment Zones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने वीरवार को 20 नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा की है। इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़ अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा यहां लोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासन ने आदेश जारी कर सेक्टर-7 के मकान नंबर 1807 से 1810 तक, सेक्टर-15 के मकान नंबर 71 से 81 और 412 से 418, सेक्टर-20 के मकान नंबर 587 से 592, सेक्टर-20 के 3020 से 3023, सेक्टर-22 के 1926 से 1932, सेक्टर-22 के 2371 से 2384 व 2361 से 2370, सेक्टर-22 के 3334 से 3338, सेक्टर-23 के 3372 से 3380, सेक्टर-27 के 3182 से 3185,
विज्ञापन


सेक्टर-28 के 1063 से 1067, सेक्टर-37/बी के 1145 से 1150, सेक्टर-37/सी के मकान नंबर 2745 से 2749, सेक्टर-38/डी के 3456 से 3463, सेक्टर-40/ए के 212 से 215, सेक्टर-40/ए के 838 से 842, सेक्टर-44/डी के मकान नंबर 3045 से 3050, सेक्टर-47 के 3898 से 3905, सेक्टर-63 के 2137 से 2138 व 2147 से 2148 और मौली कांप्लेक्स के कुछ घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी आदेशों में कहा गया है कि केंद्र सरकार के दिशा-निदेर्शों के अनुसार ही शहर में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए विभिन्न अधिकारियों की एक कमेटी ने कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया है। आदेशों में कहा गया है कि कंटेनमेंट घोषित किए गए घरों में किसी के जाने पर पाबंदी होगी। साथ ही यहां पर लोगों की टेस्टिंग व स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed