फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Use of Helicopter in Elections

नेता जी! ध्यान से करें हेलीकॉप्टर का प्रयोग

Fri, 14 Mar 2014 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Mar 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
Use of Helicopter in Elections
लोकसभा चुनावों में राजेंद्र पार्क में उतरने वाले हेलीकॉप्टरों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही हेलीपैड में लैंडिंग की मंजूरी आवेदक के अपने जोखिम पर दी जाएगी, क्योंकि हेलीपैड का क्षेत्र घने पेड़ों से घिरा है।
विज्ञापन


ऐसे में चंडीगढ़ में आने वाले वीआईपी को अगर यूटी प्रशासन राजेंद्र पार्क में बने हेलीपैड में लैंडिंग की मंजूरी देता है तो वह आवेदक के जोखिम पर ही दी जाएगी। प्रशासन की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कई वीआईपी प्रचार के लिए आ सकते हैं और उन्हें एयरपोर्ट से राजेंद्र पार्क तक हेलीकॉप्टर में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त देंगे मंजूरी
यूटी प्रशासन ने उपायुक्त मोहम्मद शाईन को राजेंद्र पार्क में बनने वाले हेलीपैड से संबंधित मंजूरी देने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। चुनाव के दौरान वीवीआईपी या एसपीजी सुरक्षा में आने वाली वीआईपी को हेलीकॉप्टर ऑपरेशन और हेलीपैड के लिए मंजूरी उपायुक्त देंगे।

यह मंजूरी एयरफोर्स और यूटी पुलिस से एनओसी मिलने के बाद दी जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान राजेंद्र पार्क में हेलीपैड में उतरने वाले हेलीकॉप्टरों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

24 घंटे पहले करना होगा आवेदन
हेलीपैड में हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के सही समय से 24 घंटे पहले उपायुक्त कार्यालय के पास आवेदन आना चाहिए। एसएसपी चंडीगढ़ की ओर से हेलीपैड की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।

पब्लिशर को नाम और पता भी दर्ज होगा
चंडीगढ़ के चुनाव अधिकारी और उपायुक्त मोहम्मद शाईन ने सभीी प्रकाशकों को निर्देश जारी कर कहा है कि कोई भी प्रकाशक पोस्टर या पंफलेट बिना प्रिंटर या पब्लिशर के नाम और पते के बिना नहीं छाप सकता है।


इसके साथ ही प्रकाशक को एक डिस्कलरेशन भी साइन करना होगा। अगर इन निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है तो उसे अधिकतम छह माह की जेल होगी और दो हजार रुपये तक जुर्माना भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed