{"_id":"584584604f1c1bf959447d67","slug":"urban-district-leader-did-not-attend-the-program-of-deputy-cm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल में फूट, सीएम के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे जिला शहरी प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल में फूट, सीएम के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे जिला शहरी प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Mon, 05 Dec 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए जिला शहरी प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली दल की ओर से जब से कैंट हलके से सरबजीत सिंह मक्कड़ को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, तब से जिला शहरी प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी अकाली दल से नाराज चल रहे हैं। गुरचरण सिंह चन्नी कैंट से अपनी उम्मीदवारी जता रहे थे, लेकिन अकाली दल ने उनको दरकिरनार कर सरबजीत सिंह मक्कड़ को उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
उस समय से लेकर आज तक अकाली दल और अकाली दल के जिला शहरी प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। डिप्टी सीएम व शिरोमणि आली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल सोमवार गांव काना ढेसियां पहुंचे थे। इस समारोह के दौरान गुरचरण सिंह चन्नी नहीं पहुंचे। यह कार्यक्रम सरबजीत सिंह मक्कड़ की ओर से 8 दिसंबर को मोगा रैली के लिए अकाली दल के वर्करों में जोश भरने के लिए रखा गया था। यह दूसरा मामला है जब डिप्टी सीएम जालंधर में हों और अकाली दल के जिला शहरी प्रधान उनके प्रोग्राम में शिरकत न करें। इससे पहले कैंट के गांव सोफी में भी डिप्टी सीएम लोगों से रूबरू होने पहुंचे थे, लेकिन इस समारोह में भी गुरचरण सिंह चन्नी नही पहुंचे थे।
एक तरफ जहां डिप्टी सीएम कैंट से सरबजीत सिंह मक्कड़ की जीत के लिए जोर लगा रहे हैं, वहीं जिला शहरी प्रधान का कैंट से उनको छोड़कर सरबजीत सिंह मक्कड़ को दी गई टिकट का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। हाल में इन दोनों के बीच सुलह करवाने के प्रयास भी किए गए थे, लेकिन वह व्यर्थ गए थे। अब अगर अकाली दल जिला शहरी प्रधान को मनाने में असफल साबित होता है तो इसका खामियाजा शायद अकाली दल के कैंट से उम्मीदवार सरबजीत सिंह मक्कड़ को उठाना पड़ सकता है।

अकाली दल सूबे के पानी की रक्षा के लिए वचनबद्ध : सुखबीर
'चुनाव में अकाली-भाजपा की ही होगी जीत'
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दरियाई पानी सूबे की आर्थिकता का जीवन है। राज्य के भविष्य के लिए इस पानी की रक्षा करना हर पंजाबी का फर्ज है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी को सूबे से वंचित करने की शुरुआत इंदिरा गांधी की ओर से ही की गई थी। डिप्टी सीएम गोराया के गांव कान्हां ढेसियां में दोआबा क्षेत्र के विधायकों, हलका इंचार्जों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, एसजीपीसी सदस्यों व वकरों को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा पंजाब के हितों की रक्षा लिए कुर्बानियां दी हैं। सभी को मोगा में 8 दिसंबर को होने वाली पानी बचाओ पंजाब बचाओ रैली में आने का न्योता देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अलावा पानी के मामले पर आम आदमी पार्टी ने दोहरे मापदंडों ने भी यह सच्चाई सबके सामने जाहिर कर दी है कि इस नई बनी पार्टी के नेता भी पंजाब विरोधी है।
सुखबीर बादल ने विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठजोड़ पर बात करते हुए कहा कि हमारी जीत यकीनी है। एक ओर जहां गठजोड़ सरकार की ओर से सूबे का विकास करवाया गया है, वहीं कांग्रेस और आप चुनाव से पहले ही बिखर चुकी हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह, महिला अकाली दल की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, जालंधर छावनी क्षेत्र के अकाली दल के उम्मीदवार सर्बजीत सिह मक्कड़, पूर्व मंत्री डॉ. उपेन्द्रजीत कौर, विधायक बीबी महिन्द्र कौर जोश, पवन कुमार टीनू, गुरप्रताप सिंह, चौधरी नंद लाल, बलदेव खैरा, सेठ सतपाल मल भी उपस्थित थे।