फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uproar over parking fees from delivery boys... Unions demand reconsideration of decision

Chandigarh News: डिलीवरी बॉय से पार्किंग फीस पर बवाल... यूनियनों ने फैसले पर पुनर्विचार की उठाई मांग

Wed, 18 Feb 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar over parking fees from delivery boys... Unions demand reconsideration of decision
चंडीगढ़। नई पार्किंग नीति लागू होते ही जोमैटो और स्विगी से जुड़े डिलीवरी कर्मियों से पार्किंग शुल्क वसूले जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। चंडीगढ़ एप बेस्ड वर्कर्स यूनियन और ट्राइसिटी राइडर्स वेलफेयर सोसाइटी ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए इसे गिग वर्करों पर अतिरिक्त बोझ बताया है।
विज्ञापन


यूनियन प्रतिनिधियों के अनुसार नीति लागू होने के बाद शहर के विभिन्न सेक्टरों में डिलीवरी कर्मियों और पार्किंग कर्मचारियों के बीच टकराव के चार मामले सामने आए हैं। सेक्टर-9 डी स्थित एक रेस्टोरेंट में ऑर्डर लेने पहुंचे डिलीवरी बॉय को पार्किंग शुल्क देने के लिए रोका गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कथित तौर पर कहा कि सभी डिलीवरी एजेंटों से शुल्क लेने के निर्देश हैं, तभी उन्हें अंदर जाने और ऑर्डर उठाने की अनुमति दी जाएगी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


सेक्टर-17 और 22 की मार्केट में भी इसी तरह की शिकायतें मिली हैं। यूनियन प्रधान साहिल कुमार ने कहा कि गिग वर्कर पहले से ही ईंधन, वाहन रखरखाव और अन्य खर्चों का भार उठा रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क अनुचित है। उन्होंने प्रशासन और नगर निगम से नीति की समीक्षा करने की मांग की है तथा चेतावनी दी है कि फैसला वापस नहीं हुआ तो आंदोलन और कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed