फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uproar over land dispute in Barnala district of Punjab

तपा में भूमि विवाद पर बवाल: ईंट-पत्थर चले, पुलिस ने की हवाई फायरिंग, महिला व एसएचओ घायल

Wed, 29 Dec 2021 06:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Dec 2021 06:47 PM IST
सार

पंजाब के बरनाला में भूमि विवाद पर बवाल मच गया। पुलिस और स्थानीय लोग आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एसएचओ तक घायल हो गया और पुलिस को हवाई फायरिंग कर मामला संभालना पड़ा।

विज्ञापन
Uproar over land dispute in Barnala district of Punjab
मौके पर पड़े ईंट-पत्थर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घड़ैली रोड पर स्थित करीब दो एकड़ भूमि पर कब्जे को लेकर पुलिस और स्थानीय बस्ती के लोग आमने-सामने हो गए। लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए। पुलिस ने आधा दर्जन के करीब हवाई फायर किए। बवाल में थाना तपा प्रभारी गुरलाल सिंह गंभीर रूप में घायल हो गए। एक महिला को भी इस बवाल के दौरान गंभीर चोटें आई हैं। इससे भड़की भीड़ ने पुलिस की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। इस विवादित जगह पर नगर काउंसिल ने पिछले दिनों साफ सफाई करवाकर पार्क बनाने की योजना बनाई थी। जिसका पता चलते ही उक्त जगह पर रहने वाले लोगों ने अपना हक जताना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


 इस मामले में लोगों का कहना है कि विवादित जगह उनके पूर्वजों के नाम पर है। उन्होंने जगह पर पक्के तौर पर टेंट लगाकर श्री निशान साहिब लगा दिया और गुरुद्वारा साहिब बनाने का रस्मी एलान कर दिया। प्रशासन व भाईचारे के लोगों की कई बैठक हुई लेकिन भाईचारे के लोग उक्त जगह पर गुरुद्वारा साहिब के निर्माण पर अड़े रहे। इस मामले को लेकर बुधवार दोपहर पुलिस ने एक्शन लिया और भाईचारे के कुछ व्यक्तियों को बातचीत के लिए अपनी गाड़ी में बैठाया। 
विज्ञापन


भाईचारे के अन्य लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। भड़की भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर ईंट-पत्थर चला दिए जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एसएचओ गंभीर घायल हो गया। बिना किसी तैयारी के पहुंची पुलिस ने खुद को बचाने के लिए हवाई फायर शुरू किए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उक्त जगह माल विभाग में कई लोगों के नाम है जबकि उक्त जगह पर वह पिछले लंबे समय से काबिज भी हैं। जबरदस्ती पुलिस के सहयोग से नगर काउंसिल जगह पर कब्जा लेना चाहती है। समूचा भाईचारा इस जगह पर एक गुरुद्वारा साहिब, डॉ. भीम राव अंबेडकर का स्मारक और पार्क बनाकर लोगों को सुपुर्द करना चाहता है। 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग करोड़ों रुपये की जगह हड़पना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके तीन लोग गलत ढंग से हिरासत में रखे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह सारी साजिश नगर काउंसिल के अध्यक्ष द्वारा रची गई है। पुलिस ने इस घटना के बाद आसपास के थानों की पुलिस को बुलाकर घटनास्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है।

घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। डीएसपी बलजीत सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस ने बातचीत के लिए कुछ लोगों को बुलाना चाहा तो लोगों ने हमला कर दिया। थाना प्रभारी गुरलाल सिंह समेत उनको चोट आई हैं। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों की पहचान कर मामला दर्ज कर रही है। नगर काउंसिल अध्यक्ष अनिल कुमार काला भूत ने कहा कि इस मामले सबंधी कोई जानकारी नहीं है। यह काम प्रशासन का है। उनकी इसमें कोई दखलंदाजी नहीं है। उन पर जो आरोप लगाए गए हैं वह झूठे व बेबुनियाद हैं। एसडीएम सिमरप्रीत कौर ने कहा कि मामला गंभीर है। जांच के बाद जो भी व्यक्ति आरोपी पाया गया, उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed