फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uproar in recruitment of nursing officer in rohtak of Haryana

Rohtak News: नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती में चले लात घूंसे, अधिकारी से मिलने पहुंचे थे नवीन जयहिंद

Wed, 14 Dec 2022 04:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Dec 2022 04:10 PM IST
सार

भर्ती कमेटी के चेयरमैन अमित सिंधु ने कहा कि मैं अपना काम नियमानुसार कर रहा था। इस दौरान नवीन जयहिंद मुख्य सुरक्षा अधिकारी के साथ सभागार में आया। यहां आते ही मेरे साथ मारपीट की। मुझ पर जानलेवा हमला किया। मैंने बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई।

विज्ञापन
Uproar in recruitment of nursing officer in rohtak of Haryana
Rohtak News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए चल रही काउंसलिंग में बुधवार दोपहर जमकर लात घूंसे चले। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के फार्मेसी कॉलेज सभागार में चल रही भर्ती के दौरान नवीन जयहिंद उम्मीदवारों की समस्या के समाधान के लिए वहां पहुंचे। विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी व कमेटी चेयरमैन के बीच कहासुनी हो गई। कमेटी चेयरमैन ने नवीन जयहिंद व मुख्य सुरक्षा अधिकारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नवीन जयहिंद का कहना है कि स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में नर्सिंग भर्ती के लिए काउंसलिंग चल रही है। इस काउंसलिंग में उम्मीदवारों ने कई तरह की आपत्तियां दर्ज कराते हुए अपनी परेशानी उठाई। उनके समाधान के लिए वहां पहुंचा और अधिकारी से बात करने का प्रयास किया। गेट पर ही सुरक्षा अधिकारियों ने रोक लिया और अंदर नहीं जाने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य सुरक्षा अधिकारी आए और उन्होंने बातचीत कराने का आश्वासन दिया। उनके साथ सभागार में प्रवेश किया। यहां जहां भर्ती चेयरमैन ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी से अभद्रता की और उन्हें थप्पड़ मारा। विश्वविद्यालय के कर्मचारी ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी के साथ मारपीट की। अपील है कि भर्ती रदद् की जाए और नए सिरे से आयोजित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मुख्य सुरक्षा अधिकारी ईश्वर शर्मा का कहना है कि उन्हें कैंपस में नवीन जयहिंद के आने की सूचना मिली थी। सुरक्षा दृष्टि से मामला का संभालने के लिए वे खुद मौके पर पहुंचे। नवीन जयहिंद ने भर्ती उम्मीदवारों की समस्याएं रखते हुए उनके समाधान के लिए अधिकारी से बातचीत कराने की अपील की। इसके चलते सभागार में गया। यहां भर्ती चेयरमैन ने ऊंची आवाज में कुछ कुछ कहना शुरू कर दिया। बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने थप्पड़ मारा। इसके बाद जवाब में मैंने उसे थप्पड़ मारा।

सरकारी काम में बाधा डाली, मारने का किया प्रयास 
भर्ती कमेटी के चेयरमैन अमित सिंधु ने कहा कि मैं अपना काम नियमानुसार कर रहा था। इस दौरान नवीन जयहिंद मुख्य सुरक्षा अधिकारी के साथ सभागार में आया। यहां आते ही मेरे साथ मारपीट की। मुझ पर जानलेवा हमला किया। मैंने बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई। सरकारी काम में बाधा डाली। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed