फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uproar in Haryana Assembly over credit for Chandrayaan 3 successful landing

हरियाणा विधानसभा में गूंजी चंद्रयान-3 की सफलता, नेहरू-मोदी को श्रेय देने पर भिड़े हुड्डा और विज

Fri, 25 Aug 2023 10:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Aug 2023 10:34 PM IST
सार

हुड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी को मैं तुम्हारे से ज्यादा जनता हूं। शोर-शराबा होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने विज को सहयोग करने के लिए कहा। इस पर विज सदन छोड़कर चले गए। बाद में विज की अनुपस्थिति में स्पीकर ने कहा कि कुछ भ्रम है।

विज्ञापन
Uproar in Haryana Assembly over credit for Chandrayaan 3 successful landing
सदन में भिड़े हुड्डा और विज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान चंद्रयान-3 की लैंडिंग की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें सीएम मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम बधाई संदेश दिया। इस पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के योगदान की भी सराहना करनी चाहिए। इस पर विज बोले- आप मोदी का नाम लें। 

विज्ञापन


विज इस बात पर जोर देते रहे कि हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दें। इसके बाद भाजपा विधायकों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। हुड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी को मैं तुम्हारे से ज्यादा जनता हूं। शोर-शराबा होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने विज को सहयोग करने के लिए कहा। इस पर विज सदन छोड़कर चले गए। बाद में विज की अनुपस्थिति में स्पीकर ने कहा कि कुछ भ्रम है। मैंने मंत्री अनिल विज को सदन से बाहर जाने के लिए नहीं कहा। मैं उनसे वापस लौटने का अनुरोध करूंगा। उन्हें सदन में रहना चाहिए। जब विज करीब एक घंटे बाद लौटे तो हुड्डा ने हल्के-फुल्के अंदाज में उनसे कहा कि आपके बिना सदन में रौनक नहीं है। इस पर भाजपा नेता ने जवाब दिया, आप (कांग्रेस) चाहते हैं कि मैं यहां न न रहूं लेकिन लोग मुझे दोबारा चुनकर भेजते रहे हैं। जनता ने मुझे छह बार सदन में भेजा है।
विज्ञापन

 

अभय बोले- सदन में झूठ बोल रहे हैं डिप्टी सीएम

सिरसा में बाढ़ राहत के काम पर अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार ने कुछ नहीं किया। लोगों ने खुद मिट्टी लगाकर तटबंध रोके। इस पर पहले बिजली मंत्री रणजीत चौटाला खड़े हुए और अभय की बात को नकारते हुए कहा कि सरकार ने हर संभव काम किया। वहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि वे खुद ही सिरसा में तटबंध पर गए थे। जब डिप्टी सीएम जवाब दे रहे थे तो अभय चौटाला ने कहा कि सदन में झूठ बोल रहे हो। झूठ बोलने पर पाप लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा

भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि बाढ़ प्रबंधन को लेकर मुख्य अभियंता की अगुवाई में गठित की जा रही समिति में आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाए, ताकि बाढ़ प्रबंधन पर बेहतर रिपोर्ट तैयार कर बचाव कार्य किए जा सकें। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बात पर भी विचार किया जा रहा है। विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।

बिशन लाल सैनी ने कहा कि अवैध खनन के कारण बाढ़ आई है। इस पर दुष्यंत चौटाला ने सदन को अवगत कराया कि नदी के अंदर कोई अवैध खनन नहीं हो रहा है और इसे सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है क्योंकि 2010 में बाढ़ के बाद यमुना नदी का तल स्तर काफी कम हो गया है, इसलिए तल से गाद निकालने, सफाई का कोई काम करने की आवश्यकता नहीं थी।

महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मानसून सत्र के शुभारंभ पर महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानों के सम्मान में शोक प्रस्ताव पढ़कर शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई। सर्वप्रथम सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फिर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने और फिर विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक प्रस्ताव पढ़ श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सिक्किम के पूर्व राज्यपाल चौधरी रणधीर सिंह, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सांसद सदस्य रतन लाल कटारिया, हरियाणा के भूतपूर्व उप मंत्री जय नारायण खुंडिया शामिल हैं। इनके अलावा, जिला गुरुग्राम के गांव फाजिलपुर बादली के स्वतंत्रता सेनानी महाशय परमानंद के निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया गया। 

सदन में दो जून, 2023 को ओडिशा के बालासोर जिले में बेंगलुरू-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस व एक मालगाड़ी के आपस में टकरा जाने से हुई दुर्घटना में मारे गए यात्रियों, जम्मू-कश्मीर के पुंछ व राजौरी में हुए आतंकवादी हमलों के बलिदानी सुरक्षाकर्मियों के दुःखद एवं असामयिक निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया। इसके अलावा मातृभूमि की एकता व अखंडता की रक्षा करने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हरियाणा के 42 वीर शहीदों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed