फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uproar after the death of woman in Manimajra of Chandigarh

दवा लेने जा रही महिला की सड़क पर गिरकर मौत, पुलिस पर लाठी मारने का आरोप, हंगामा-तोड़फोड़

Wed, 01 Apr 2020 10:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Uproar after the death of woman in Manimajra of Chandigarh
मनीमाजरा में महिला की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शांति नगर गली नंबर पांच से बुधवार सुबह दवा लेने निकली एक महिला की सड़क पर गिरने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर महिला को लाठी से मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए परिजनों ने पहले तो एंबुलेंस को रोककर तोड़फोड़ की फिर पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस जैसे-तैसे वहां से निकली और एंबुलेंस से महिला को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद जब पुलिसकर्मी मौत की सूचना देने मृतका के घर पहुंचे तो परिजन इकट्ठे हो गए और हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। बाद में डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल और एसपी विनीत कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर घायल परिजनों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद देर शाम महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई गई। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, महिला की मौत पुलिस के मारने से नहीं बल्कि हार्टअटैक से हुई है। हालांकि पुलिस विसरा की भी जांच कराएगी। इस मामले में पुलिस ने करीब 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की पहचान शांति नगर गली नंबर पांच निवासी 45 वर्षीय मिंदो के रूप में हुई है। बुधवार सुबह मिंदो दवा लेने गली नंबर नौ की तरफ जा रही थी। इस दौरान मिंदो सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ी। महिला के सड़क पर गिरते ही आसपास के लोग जमा हो गए। इस बीच पुलिसकर्मी भी आ गए और 112 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुला ली।

महिला को एंबुलेंस में लेकर जब पुलिसकर्मी अस्पताल जाने लगे तभी लाठी-डंडे लेकर परिजन आ गए और एंबुलेंस पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने रोकना चाहा तो पथराव शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस वहां से निकली और महिला को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद महिला की मौत की सूचना देने जब मनीमाजरा थाना प्रभारी जसविंदर कौर महिला के घर पहुंचीं तो परिजनों और समुदाय के लोगों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को दोबारा बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कई परिजन घायल हो गए। पुलिस सात परिजनों को उठाकर थाने ले गई, जिनको कुछ देर बाद वापस घर छोड़ दिया गया। इसके बाद फिर हंगामा होने पर डीएसएपी शमशेर सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे लोगों को शांत कराकर उन्हें घरों के अंदर भेजा और घायल परिजनों को अस्पताल पहुंचाया। 
 
परिजनों का आरोप- सिर पर डंडा मारने से हुई मौत   
मृतक महिला के पति सज्जन के भाई जंगा ने आरोप लगाया कि उनकी भाभी मिंदो अपने पति की दवाई लेने गई थी। इसी दौरान रास्ते में पुलिसकर्मियों ने उन्हें बेवजह घूमने का हवाला देकर डंडों से पीट दिया। जब उन्होंने भागने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने पीछे से सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं, मृतका के भतीजे मलकीत ने पुलिसकर्मियों पर उनकी चाची को डंडा मारने के अलावा विरोध करने के बाद घर में घुसकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि चाची की मौत के बाद आसपास के लोगों ने जब पुलिस की गाड़ी भी मौके पर रोक ली तो गुस्साए पुलिसकर्मियों ने थाने से और पुलिस बल को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इसमें एक दिव्यांग किशोर को भी मारपीट कर घायल कर दिया।   

देर शाम शव का वीडियोग्राफी के बाद पोस्टमार्टम
पुलिस ने देर शाम महिला के शव की पहले वीडियोग्राफी कराई, उसके बाद जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह साबित होता है कि उनसे किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है। महिला की मौत हार्टअटैक से हुई लगती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का कोई खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed