{"_id":"5766fa364f1c1b515911d381","slug":"upload-video-of-yoga-day-and-win-a-cash-prize-offer-by-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस के दिन जीतें कैश, प्रशासन का खास कैश विनिंग ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस के दिन जीतें कैश, प्रशासन का खास कैश विनिंग ऑफर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Jun 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए नगद पुरस्कार का खास ऑफर जारी किया है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बेस्ट वीडियो बनाने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन ने योग दिवस के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए वीडियो मेकिंग कंपीटीशन आयोजित करने की घोषणा की है। इसके तहत 21 जून को शहर के विभिन्न योग सेंटरों पर होने वाले योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना होगा। सभी वीडियो में से कमेटी बेस्ट वीडियो चुनेगी। पहला स्थान पाने वाले वीडियो को 10 हजार, दूसरे को 8 हजार और तीसरे को 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिन वेन्यू पर एलईडी लगेगी उन्हीं वेन्यू की वीडियो मान्य होगी। वीडियो फेसबुक के पेज facebook.com/iydchd2016, इंस्टाग्राम international yoga day और ट्वीटर हैडल IYDCHD2016 पर शाम 5 बजे तक अपलोड करना होगा। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि लोगों में योग के प्रति जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के कारण वीडियो कंपटीशन कराने की पहल की है।
विज्ञापन