{"_id":"667f51077e418b0c5b017654","slug":"update-aadhaar-online-for-free-till-14th-september-chandigarh-news-c-16-pkl1043-456470-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 14 सितंबर तक मुफ्त में ऑनलाइन आधार कराएं अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 14 सितंबर तक मुफ्त में ऑनलाइन आधार कराएं अपडेट
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीसी विनय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की अध्यक्षता की। उन्होंने लोगों से नए आधार के लिए सही विवरण के साथ पूरा आवेदन जमा करने का आग्रह किया क्योंकि पिछले एक साल में 1190 आवेदनों में से 627 आवेदन खारिज हो गए हैं। बताया गया कि लोग 14 सितंबर तक मुफ्त में ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं।
यूआईडीएआई के निदेशक जगदीश कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ निवासियों को अपना आधार अपडेट रखना चाहिए। एमआधार एप और मेरे आधार पोर्टल पर एक फीचर ''''अपलोड डॉक्यूमेंट'''' उपलब्ध है, जहां लोग नवीनतम पहचान प्रमाण (पीओआई) और पते का प्रमाण (पीओए) दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। इससे नागरिकों का आधार डाटा मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर तक ऑनलाइन मुफ्त और सभी आधार नामांकन केंद्रों पर 50 रुपये के शुल्क पर आधार में बदलाव करा सकते हैं।
डीसी ने माता-पिता से अपने बच्चों का आधार नामांकन कराने और 5 और 15 वर्ष की आयु के बच्चों का बायोमेट्रिक्स नजदीकी आधार नामांकन केंद्रों पर अपडेट कराने की भी अपील की। यह सुविधा निशुल्क है और चंडीगढ़ के चुनिंदा सरकारी स्कूलों के साथ-साथ संपर्क केंद्रों, चयनित डाकघरों, बैंक शाखाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, सीएससी और आधार सेवा केंद्रों पर भी प्रदान की गई है। यूआईडीएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर सचिन ने आधार में ईमेल आईडी अपडेट करने का सुझाव दिया ताकि निवासियों को आधार के उपयोग के संबंध में अपडेट मिलता रहे। वर्तमान में चंडीगढ़ से केवल 17 फीसदी आधार ईमेल आईडी से जुड़े हुए हैं।