फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UP's gang murder sadhus in Karnal's temple

करनाल के मंदिर में साधुओं की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, यूपी के गिरोह ने अंजाम दी थी वारदात

Wed, 12 Sep 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Updated Wed, 12 Sep 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
UP's gang murder sadhus in Karnal's temple
डेमो - फोटो : डेमो
यूपी बोर्ड पर स्थित मंगलौरा चौकी के समीप भाई-बहन मंदिर में दो पुजारियों सहित चार लोगों की हत्या और एक व्यक्ति को घायल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्यों ने रेकी के बाद लूटपाट के लिए वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि, पुलिस गिरफ्तार किये पांच बदमाशों के नामों का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सभी के नाम मिल गए हैं, लेकिन क्या उनके नाम व पते सही हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। काबू किए गए बदमाश एक समुदाय विशेष से हैं और अलग-अलग भाषा बोलते हैं। इस गिरोह के अन्य साथियों ने यूपी के ओरिया, रुड़की, उत्तराखंड के नैनीताल, पंजाब के नवाशहर, राजस्थान, मध्यप्रेदश में डेरे व मंदिरों में घुसकर लूटपात के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार को इस मामले में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने प्रेसवार्ता करके ये जानकारी दी। 
विज्ञापन


मंदिर व डेरे निशाने पर : पहले रेकी, फिर नशे में देते हैं वारदात को अंजाम
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के 80 से 90 सदस्य हैं, जो अलग-अलग जगहों पर 7 से 8 लोगों के ग्रुप में वारदात को अंजाम देते हैं। आशंका है कि फिलहाल ये गिरोह यूपी के कन्नौज जिले के आसपास से ऑपरेट हो रहा है। इस गिरोह ने 6 प्रदेशों में डेरों व मंदिरों में वारदात को अंजाम दिया है। इस गिरोह में पैदल चलने की क्षमता बहुत अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह गिरोह डेरे व मंदिर की रेकी करते हैं कि मंदिर व डेरे पर कितने व्यक्ति रहते हैं। इसके बाद यह यह गिरोह एक पिकअप गाड़ी को दो से तीन किलोमीटर दूर खड़ी कर देते हैं, जहां इन्होंने वारदात को अंजाम देना है। वहां से ये सदस्य पैदल आते हैं और वारदात को अंजाम देने से पहले शराब पीते हैं और जब रात के 12 बजे जाते हैं तो मंदिर व डेरे में घुसकर सो रहे लोगों के हाथ पांव बांध देते हैं। दो व्यक्ति सामान लूटते हैं और बाकी के व्यक्ति डंडे लेकर सोते हुए लोगों के पास खड़े हो जाते हैं। जैसे ही कोई जागता है तो उसके सिर पर तुरंत डंडे से वार कर उसे घायल कर देते हैं। फिर सामान लूट कर पैदल ही गाड़ी तक जाते हैं और फरार हो जाते हैं।

शिव रात्रि पर की थी भाई-बहन मंदिर में रेकी

UP's gang murder sadhus in Karnal's temple
सांकेतिक तस्वीर
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने दावा किया कि इन बदमाशों ने शिव रात्रि पर भाई-बहन मंदिर की रेकी की थी, क्योंकि उस दौरान वहां पर कांवड़ियों के लिए शिविर लगाया था। इसके बाद 18 अगस्त की रात को बदमाशों अपनी पिकअप गाड़ी यूपी बोर्ड पर रोक दी और वहां से पैदल खेतों से होते हुए भाई-बहन मंदिर के समीप पहुंचे वहां उन्होंने पहले तो शराब पी। जब रात को 12 बजे से ज्यादा का समय हो गया तो पेड़ों के टहनी तोड़कर मंदिर में कूद गए, मंदिर में सो रहे तीनों पुजारियों के हाथ पांव बांध दिए। 

एक व्यक्ति मंदिर के दानपात्र से रुपये निकालने लगे तो जैसे ही पुजारी की आंख खुली तो उनके पास खड़े बदमाशों ने डंडों से उनके सिर पर वार कर दिया। इसके साथ ही दो सेवादार पर भी हमला कर दिया। पुजारियों की सोने की चेन व अंगूठी आदि सामान बटोर कर खेतों के रास्ते यूपी में फरार हो गए। गंभीर चोट लगने से पुजारी कैथल के बदनारा निवासी विनोद व यूपी निवासी सेवादार सुल्तान की मौके पर ही मौत हो गई थी और चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरार निसिंग वासी सेवादार हरजिंद्र व करनाल के बम्बरेहड़ी निवासी रविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी और अजय घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed