{"_id":"6463b9f60ebf02dac60dbe55","slug":"up-police-will-take-gangster-harwinder-singh-alias-jugnu-walia-on-remand-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: खुलेंगे मुख्तार अंसारी के राज! गुर्गे जुगनू वालिया को पंजाब से लाएगी पुलिस, एक लाख का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: खुलेंगे मुख्तार अंसारी के राज! गुर्गे जुगनू वालिया को पंजाब से लाएगी पुलिस, एक लाख का था इनाम
Wed, 17 May 2023 12:30 AM IST
ajay kumar
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोहाली
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोहाली
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 May 2023 12:30 AM IST
सार
यूपी के आलमबाग थाने के प्रभारी ब्रजेश यादव ने फोन पर बताया कि वह 19 के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर जाएंगे, साथ ही वह पंजाब पुलिस के संपर्क में हैं ताकि इस प्रक्रिया को तय समय में पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी के साथ जुगनू वालिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू वालिया को अब यूपी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। इसके लिए यूपी पुलिस की टीम पंजाब भी पहुंची थी। हालांकि आरोपी 19 मई तक पंजाब पुलिस के रिमांड पर चल रहा है, ऐसे में अब यूपी पुलिस इसके बाद ही उसे लेकर जाएगी।
विज्ञापन
यूपी के आलमबाग थाने के प्रभारी ब्रजेश यादव ने फोन पर बताया कि वह 19 के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर जाएंगे, साथ ही वह पंजाब पुलिस के संपर्क में हैं ताकि इस प्रक्रिया को तय समय में पूरा किया जा सके। हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू वालिया पर हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
वह यूपी पुलिस का भगोड़ा है। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। यूपी पुलिस को अंदेशा है कि उसे जब रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी तो कई पुराने मामले हल हो जाएंगे। इससे पहले छह मई को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने जुगनू को गिरफ्तार किया था। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, छह कारतूस, विदेशी मुद्रा और विदेशी कार बरामद की थी।
विज्ञापन