{"_id":"5ffa9b09b36998011d55d669","slug":"up-police-eye-on-absconding-family-of-mukhtar-ansari","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के रोपड़ में मुख्तार अंसारी के परिवार के छिपे होने की सूचना, यूपी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के रोपड़ में मुख्तार अंसारी के परिवार के छिपे होने की सूचना, यूपी पुलिस की नजर
Sun, 10 Jan 2021 11:46 AM IST
ajay kumar
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:46 AM IST
सार
- मुख्तार के बाद परिवार को पकड़ने पर रहेगा जोर, पंजाब की खुफिया पुलिस भी सतर्क
- यूपी में मुख्तार की पत्नी अफसा पर जमीन कब्जाने, सरकारी धन के गबन का केस दर्ज
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के फरार परिवार पर यूपी पुलिस की नजर है। यूपी के थानों में कई मामलों में वांछित मुख्तार की पत्नी, साले और बेटों के पंजाब के रोपड़ में होने की सूचना है। इन दिनों उत्तर प्रदेश के खुफिया विभाग के कुछ अधिकारी परिवार के सभी सदस्यों की गतिविधियों पर नजर बनाए हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक बार फिर पंजाब के रोपड़ जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को यूपी लाने की तैयारी कर रही है। मऊ से विधायक अंसारी की 11 जनवरी को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई है। पेशी को लेकर गाजीपुर पुलिस पंजाब रवाना हुई। मुख्तार के साथ ही कई मामलों में वांछित चल रहे मुख्तार के परिवार के सभी सदस्यों को भी उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि मुख्तार की पत्नी अपने दोनों बेटों और भाइयों के साथ पंजाब के रोपड़ में गुपचुप तरीके से रह रहे हैं। पंजाब सरकार के रुख को देखते हुए अभी यूपी पुलिस इनकी गिरफ्तारी को लेकर कोई भी जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहती है लेकिन उसके परिवार पर खुफिया नजर बनी है।
यूपी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रोपड़ से मुख्तार को ले जाने के बाद पुलिस उसके परिवार के सभी सदस्यों पर शिकंजा कसेगी। इसके लिए यूपी सरकार पंजाब सरकार से संपर्क कर पुलिस और प्रशासन की मदद लेगी। हालांकि यह सब कुछ तब तय होगा, जब रोपड़ जेल में बंद मुख्तार को यूपी ले जाया जाएगा।
अफसा पर जमीन कब्जाने का दर्ज है मुकदमा
मुख्तार की पत्नी अफसा पर प्रयागराज के सदर कोतवाली क्षेत्र के छावनी लाइन और बबेड़ी इलाके में कुर्क जमीन को अवैध तरीके से कब्जा करने का मुकदमा 2019 में दर्ज हुआ था। यही नहीं अफसा पर सरकारी धन के गबन का भी आरोप है। इस मामले में 2016 में मुकदमा दर्ज किया गया है। अंसारी के साले सरजील रजा और अनवर शहजाद पर 2019 में फर्जी दस्तावेजों पर सरकारी ठेका हासिल करने के आरोप में वाद पंजीकृत है।