{"_id":"5bc96de9bdec22694123c40c","slug":"unknown-person-locked-cricketer-harbhajan-singh-kothi-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर हरभजन सिंह की कोठी पर किसी ने जड़ दिए दो ताले, कहीं कब्जाने की कोशिश तो नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर हरभजन सिंह की कोठी पर किसी ने जड़ दिए दो ताले, कहीं कब्जाने की कोशिश तो नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Harbhajan Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेटर व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की चंडीगढ़ स्थित कोठी पर किसी ने दो ताले जड़ दिए। कहीं कब्जा करने की कोशिश तो नहीं, पुलिस जांच में जुट गई है। हरभजन सिंह ने यूटी पुलिस को उनकी सेक्टर 9 स्थित चार कनाल की कोठी पर अज्ञात लोगों द्वारा ताले लगाने की शिकायत दी है।
शिकायत पर पुलिस अधिकारी कोठी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटे हैं, ताकि पता लग सके कि कोठी पर ताले किसने लगाए और आसपास कौन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा था। वहीं, पुलिस मामले में कोठी से संबंधित किसी अन्य विवाद का पता लगाने के प्रयास में भी जुटी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति तो कोठी का मालिक होने का दावा तो नहीं कर रहा।

2007 में खरीदी थी कोठी
हरभजन सिंह
- फोटो : getty
सूत्रों के मुताबिक, हरभजन सिंह के एक रिश्तेदार ने बताया है कि क्रिकेटर हरभजन सिंह ने वर्ष 2007 में करीब 7 करोड़ रुपये से 4 कनाल की कोठी खरीदी थी। उस दौरान कोठी का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। रिश्तेदार ने बताया कि क्रिकेटर हरभजन सिंह फेस्टिवल सीजन के चलते घर की सफाई करवाने पहुंचे थे लेकिन कोठी के दरवाजे पर दो अतिरिक्त ताले लगे देख वह हैरत में पड़ गए।
यह दोनों ताले किसने लगाए, इस बाबत परिवार को कोई जानकारी नहीं। यूटी पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि कहीं कोई कोठी पर जबरन तरीके से कब्जा करने के प्रयास में तो नहीं जुटा। हालांकि कोठी के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का पता लगा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या अन्य प्रकार की शरारत का पता लग सके।
मामले के संबंध में यूटी पुलिस के पीआरओ एवं डीएसपी पवन कुमार से बात करने के लिए उन्हें दो बार फोन किया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। इसके अलावा सेक्टर 3 थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने बातचीत के बीच में ही फोन डिस्कनेक्ट हो गया।