{"_id":"6a1b3c8a8d8c136e5808c632","slug":"universitys-festivities-expert-prof-ss-pandav-retires-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1033279-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई के नेत्र विशेषज्ञ प्रो. एसएस पांडव सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई के नेत्र विशेषज्ञ प्रो. एसएस पांडव सेवानिवृत्त
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के एडवांस आई सेंटर को नई पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ प्रो. एसएस पांडव शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। पीजीआई में आयोजित समारोह में उन्हें और मई माह में सेवानिवृत्त हुए अन्य 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। संस्थान प्रशासन ने उनके योगदान को पीजीआई की विरासत को मजबूत करने वाला बताया।
पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि संस्थान की प्रतिष्ठा दशकों तक सेवा देने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत से बनी है। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल, शोध और शिक्षण में इनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष रहे प्रो. एस.एस. पांडव ने 17 फरवरी 1993 को पीजीआई जॉइन किया था। उन्होंने 33 वर्षों तक संस्थान में सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल में एडवांस आई सेंटर ने उपचार, प्रशिक्षण और रिसर्च के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। देशभर से आने वाले मरीजों के लिए यह केंद्र प्रमुख उपचार संस्थानों में शामिल हुआ।
समारोह में साइटोलॉजी एवं गायनकोलॉजिकल पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. राधिका श्रीनिवासन को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने 35 वर्षों तक संस्थान में सेवाएं दीं। इसके अलावा डॉ. प्रवीण त्रिपाठी, रेनू अल्फ्रेड, वीना, मंजू दास, दिविया, काका सिंह, उजागर सिंह, दविंदर चोपड़ा, अवतार सिंह और दिनेश कुमार को भी विदाई दी गई।