फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   University prepared academic calendar admissions process completed by august

विवि ने तैयार किया एकेडमिक कैलेंडर 2020-21, 22 अगस्त तक पूरी हो जाएगी दाखिला प्रक्रिया

Sun, 19 Jul 2020 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
University prepared academic calendar admissions process completed by august
चंडीगढ़। पीयू ने एकेडमिक कैलेंडर 2020-21 तैयार कर लिया है। इस कैलेंडर के मुताबिक, पीयू 22 अगस्त तक सभी दाखिला प्रक्रियाएं पूरी कर लेगा लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं तीन अगस्त से ही शुरू हो जाएंगी। इवनिंग स्टडीज में यूजी प्रथम ईयर के दाखिले भी 22 अगस्त तक पूरे कर लिए जाएंगे। 24 अगस्त से लेकर सात सितंबर में लेट एडमिशन होंगे। इसके लिए 560 रुपये लेट फीस लगेगी लेकिन सीटों की उपलब्धता होने पर ही दाखिले होंगे। इसके बाद भी कोई छात्र दाखिले लेना चाहेगा तो उसके लिए लेट फीस प्रति छात्र 2040 रुपये होगी। यह एडमिशन 30 सितंबर तक होंगे। एंड सेमेस्टर एग्जाम दो दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक होंगे। विंटर ब्रेक 25 दिसंबर से अगले साल दो जनवरी तक रहेगा। एंड सेमेस्टर एग्जाम दस मई से लेकर दो जून तक होंगे। गर्मियों के अवकाश तीन जून से लेकर सात जुलाई 2021 तक रहेंगे। कैलेंडर के मुताबिक, अगला सत्र लेट नहीं होगा। नियमत: डेटशीट निर्धारित की गई हैं। यदि कोरोना गति पकड़ेगा तो तिथियों में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed